डॉ. भीमराव अम्बेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, पावटा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, पावटा में छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रजनीश चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के स्वास्थ्य की नियमित जाँच करना तथा आवश्यकता अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध करवाना रहा।
उन्होंने बताया कि शिविर में जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन, मेडिसिन उपलब्ध कराने वाले चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। चिकित्सकों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत कुल 250 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जाँच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यकता अनुसार छात्राओं को चिकित्सकीय सलाह दी गई तथा उपलब्ध दवाइयाँ प्रदान की गईं। शिविर के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विद्यालय प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बीते दिन आगरा के रहने वाले पेठा कारीगर जोकि करनाल मे एक फैक्ट्री मे पेठा बनाने का काम…
पूरी खबर पढ़ें →
हिसार के उपायुक्त ने आज एक नोटिस जारी करके आदेश दिए कि ग्रुप डी के सभी कर्मचारियों के…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत- जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम को जिले में 'आशीर्वाद का दिया'…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में वन विभाग द्वारा बुधवार को लव कुश वाटिका कुचामन सिटी में ओजोन दिवस मनाया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।