जिला कलक्टर ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के मद्देनजर ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का किया निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने राजकीय बांगड महाविद्यालय में ईवीएम मशीनों के भंडारण गृह का दौरा कर वहां चल रही प्रथम स्तरीय जांच के कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा की जा रही मशीनों की तकनीकी जांच की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक ईवीएम की जांच पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ की जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए।
इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और अतिरिक्त कक्ष अधिगृहित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार, तहसीलदार निर्वाचन ललित मिश्रा, स्ट्रांग रूम प्रभारी अजीत सिंह, मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बीते दिन आगरा के रहने वाले पेठा कारीगर जोकि करनाल मे एक फैक्ट्री मे पेठा बनाने का काम…
पूरी खबर पढ़ें →
हिसार के उपायुक्त ने आज एक नोटिस जारी करके आदेश दिए कि ग्रुप डी के सभी कर्मचारियों के…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत- जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम को जिले में 'आशीर्वाद का दिया'…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में वन विभाग द्वारा बुधवार को लव कुश वाटिका कुचामन सिटी में ओजोन दिवस मनाया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायती राज आम चुनाव के लिए पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।