पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 व 24 सितम्बर को
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायती राज आम चुनाव के लिए पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला परिषद के सदस्यों, जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण एवं आवंटन 23 सितम्बर, 2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रातः 11.30 बजे किया जाएगा।
इसी प्रकार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर 2026 को संबंधित उपखण्ड अधिकारी मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने वाले पदों का निर्धारण सुनिश्चित करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बीते दिन आगरा के रहने वाले पेठा कारीगर जोकि करनाल मे एक फैक्ट्री मे पेठा बनाने का काम…
पूरी खबर पढ़ें →
हिसार के उपायुक्त ने आज एक नोटिस जारी करके आदेश दिए कि ग्रुप डी के सभी कर्मचारियों के…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत- जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम को जिले में 'आशीर्वाद का दिया'…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में वन विभाग द्वारा बुधवार को लव कुश वाटिका कुचामन सिटी में ओजोन दिवस मनाया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।