Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर कल बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

17 Sep 2026, 01:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर कल बांटे जाएंगे सहायक उपकरण - KURUKSHETRA, हरियाणा

"234 दिव्यांग जनों को सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर कल बांटे जाएंगे सहायक उपकरण:रमेश चौधरी
रजिस्ट्रेशन स्लिप के साथ पंचायत भवन आकर पात्र प्राप्त कर सकते है सहायक उपकरण"
Wednesday 16 Sept 2026
कुरुक्षेत्र 16 सितंबर सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से पंचायत भवन कुरुक्षेत्र में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में 234 व्यक्तियों द्वारा उपकरण वितरित किए जाएंगे।

जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव रमेश चौधरी ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी व महासचिव डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में कार्य कर रही जिला शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा अलिम्को भारत सरकार उपक्रम के सहयोग से 22 जून से 26 जून 2026 तक नापतोल शिविरों का आयोजन जुलाई माह में किया गया था।

इसमें 234 व्यक्तियों को आईडेंटिफाई किया गया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 2026 को 52 बैटरी से संचालित तिपहिया साइकिल और 20 ट्राई साइकिल, 180 कान की मशीन, 40 व्हील चेयर, 2 व्हील चेयर कमबोर्ड के साथ, 5 चेयर कमबोर्ड के साथ, 1 सुगम्य केन,1 विजिवल किट, 5 कॉलर, 3 स्पाइनल स्पोर्ट, 1 रोलेटर, 90 छड़ी, 20 वाकर, 170 निब्रेश, 87 एलएस बेल्ट, 19 कुशन, 5 टीएलम्म किट, 24 कृत्रिम अंग कैलीपर्स को पंचायत भवन, कुरुक्षेत्र के सभागार में प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों ने इन नापतोल शिविर में अपना पंजीकरण कराया था वह अपने साथ रजिस्ट्रेशन स्लिप लेकर प्रात: 9 बजे तक पंचायत भवन आकर अपना सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिक को सर्वांगीण विकास और सुलभ जीवन व्यापक उपलब्ध करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है।

इस शिविर के माध्यम से आम जनता तक इन सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गणेशोत्सव के पावन पर्व पर MP के प्रसिद्ध गजानन मंदिरों की महिमा… एक बार जरुर करने जाएंगे दर्शन
Indore17 Sep

गणेशोत्सव के पावन पर्व पर MP के प्रसिद्ध गजानन मंदिरों की महिमा… एक बार जरुर करने जाएंगे दर्शन

इंदौर / तेजकुमार जारवाल /वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश, वंदे भारत लाइव टीवी…

पूरी खबर पढ़ें →
💥 *प्रतापपुर हाई स्कूल में गूंजा लोकतंत्र का शंखनाद: बाल कैबिनेट और मॉनिटर चुनने के लिए छात्रों ने डालीं वोट*! 💥
Satna17 Sep

💥 *प्रतापपुर हाई स्कूल में गूंजा लोकतंत्र का शंखनाद: बाल कैबिनेट और मॉनिटर चुनने के लिए छात्रों ने डालीं वोट*! 💥

बिरसिंहपुर (सतना):तहसील क्षेत्र के *शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुर* में *16 सितंबर 2026* को लोकतंत्र का एक अनोखा रंग…

पूरी खबर पढ़ें →
15 करोड़ की कोकीन के साथ 3 विदेशी गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे थे भारत में…9 अन्य विदेशी पुलिस रडार पर
Kurukshetra16 Sep

15 करोड़ की कोकीन के साथ 3 विदेशी गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे थे भारत में…9 अन्य विदेशी पुलिस रडार पर

ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!