विकसित भारत-जनसेवा अभियान” के तहत राजकीय बांगड जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश, ली स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले में"विकसित भारत-जनसेवा अभियान" के तहत गुरुवार को राजकीय बांगड जिला अस्पताल, डीडवाना में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला कलक्टर अवधेश मीना ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों ने को रक्तदान का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में एडीएम रतन कुमार, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय शर्मा ने शामिल होकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। इस अवसर जिला कलक्टर ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि विकसित भारत- जनसेवा अभियान के तहत डीडवाना मुख्यालय सहित लाडनूं, कुचामन, नावां, परबतसर एवं मिठडी में रक्तदान शिविर आयोजित किये गए और आमजन को जन सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना सुदृढ़ करने व रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ डॉ.जोगेंद्र ठोलीया,पीएमओ डॉ अजीत सिंह,अतिरिक्त मुख्य कार्य कारी अधिकारी ख़ुमाराम सारण, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित नर्सिंग कार्मिक उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚨 जनहित में अपील — फुलवार गांव की सड़क बदहाल सोनभद्र के फुलवार गांव में पिछले करीब 5…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर अनिरुद्ध अग्रहरि संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सांथा विकासखंड के गो-आश्रय स्थल अमरहा का स्थलीय निरीक्षण कर…
पूरी खबर पढ़ें →
रानी बाजार के नीचे रात में अवैध कोयला खनन, पुराने पिलर कटने से जमीन हुई कमजोर , 10000…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत- जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम को जिले में 'आशीर्वाद का दिया'…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में वन विभाग द्वारा बुधवार को लव कुश वाटिका कुचामन सिटी में ओजोन दिवस मनाया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।