Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

अवैध कोयला उत्खनन की रोकथाम एवं भू-धसान से जन-धन की सुरक्षा हेतु CISF एवं BCCL की संयुक्त कार्रवाई

17 Sep 2026, 11:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध कोयला उत्खनन की रोकथाम एवं भू-धसान से जन-धन की सुरक्षा हेतु CISF एवं BCCL की संयुक्त कार्रवाई - धनबाद, झारखंड

सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद
धनबाद, 17 सितम्बर 20261 अवैध कोयला उत्खनन की रोकथाम तथा खुले अवैध मुहानों से उत्पन्न संभावित भू-धसान एवं अन्य सुरक्षा जोखिमों को दृष्टिगत रखते हुए CISF एवं BCCL प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से अवैध मुहानों की भराई की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 16.09.2026 को विशेष सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि चेतूडीह कोलियरी अंतर्गत रानी बाजार बस स्टैंड के पीछे, सीम-10 क्षेत्र (Area-04, Katras) में पूर्व से बंद एक पुराने इंकलाइन (Incline) के मुहाने को पुनः खोल दिया गया है तथा वहां अवैध कोयला उत्खनन किए जाने की आशंका है। सूचना प्राप्त होते ही कंपनी कमांडर के निर्देशानुसार CISF बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान उक्त पुराना इंकलाइन मुहाना पुनः खुला पाया गया, हालांकि मौके पर कोई अवैध गतिविधि अथवा अवैध कोयला/उत्खनन संबंधी सामग्री नहीं पाई गई।

उक्त क्षेत्र के आसपास रानी बाजार एवं राजेंद्र नगर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र स्थित हैं। इसके आगे रेलवे लाइन तथा आसपास घना जंगल क्षेत्र भी है। हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर भू-धसान की घटनाओं को देखते हुए खुले अवैध मुहानों से स्थानीय लोगों, पशु-मवेशियों एवं संपत्ति की सुरक्षा के लिए संभावित जोखिम उत्पन्न हो सकता है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए CISF द्वारा BCCL परियोजना प्रबंधन से उक्त अवैध मुहाने की भराई हेतु आवश्यक लॉजिस्टिक सपोर्ट की मांग की गई। BCCL प्रबंधन द्वारा दिनांक 17.09.2026 को 1330 बजे आवश्यक लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराया गया। इसके उपरांत CISF कंपनी कमांडर एवं रेड टीम के बल सदस्यों द्वारा BCCL प्रबंधन के सहयोग से उक्त अवैध मुहाने की संयुक्त रूप से भराई कराई गई।

इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध कोयला उत्खनन के लिए उपयोग किए जाने वाले मार्ग को बंद करना तथा संभावित भू-धसान से होने वाली जन-धन एवं पशु-मवेशियों की क्षति को रोकना है। भराई कार्य के दौरान CISF द्वारा सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जबकि BCCL प्रबंधन द्वारा आवश्यक तकनीकी एवं लॉजिस्टिक सहयोग प्रदान किया गया।

CISF एवं BCCL प्रबंधन द्वारा क्षेत्र की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा अवैध कोयला उत्खनन एवं उससे जुड़े संभावित सुरक्षा जोखिमों की रोकथाम हेतु आवश्यक संयुक्त, निरोधात्मक एवं विधिसम्मत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

CISF द्वारा पुनः स्पष्ट किया जाता है कि भारत सरकार की "Zero Coal Leakage" नीति के अनुरूप राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा कोयला चोरी, अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से ऐसे विशेष अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों को भविष्य में भी कानून के प्रावधानों के अनुरूप, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से जारी रखा जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डीएम द्वारा विकासखंड सांथा अंतर्गत गो-आश्रय स्थल अमरहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों के भूसा, चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Sant Kabir Nagar17 Sep

डीएम द्वारा विकासखंड सांथा अंतर्गत गो-आश्रय स्थल अमरहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों के भूसा, चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्टर अनिरुद्ध अग्रहरि संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सांथा विकासखंड के गो-आश्रय स्थल अमरहा का स्थलीय निरीक्षण कर…

पूरी खबर पढ़ें →
अब खतरे में कतरास : गुहीबांध बस सटैंड के पीछे से खदान में पहुंच रहे कोयला चोर, पिलरों को काट कर रहे कमजोर
Dhanbad17 Sep

अब खतरे में कतरास : गुहीबांध बस सटैंड के पीछे से खदान में पहुंच रहे कोयला चोर, पिलरों को काट कर रहे कमजोर

रानी बाजार के नीचे रात में अवैध कोयला खनन, पुराने पिलर कटने से जमीन हुई कमजोर , 10000…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रसेवा कार्यक्रम आयोजित जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनो का विकसित भ
गोधर गंसाडिह में संचालित लोहा गोदाम की लाइसेंस जांच की मांग
Dhanbad17 Sep

गोधर गंसाडिह में संचालित लोहा गोदाम की लाइसेंस जांच की मांग

धनबाद। केन्दुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर गंसाडिह में बड़े पैमाने पर संचालित लोहा गोदाम की लाइसेंस की निष्पक्ष जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत-जनसेवा अभियान” के तहत राजकीय बांगड जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश, ली स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ
Didwana-Kuchaman17 Sep

विकसित भारत-जनसेवा अभियान” के तहत राजकीय बांगड जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश, ली स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ

डीडवाना-कुचामन, जिले में"विकसित भारत-जनसेवा अभियान" के तहत गुरुवार को राजकीय बांगड जिला अस्पताल, डीडवाना में रक्तदान शिविर आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश #शाहाबाद के नए बस स्टॉप पर माननीय शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने किया दीप प्रज्वलन, दिनभर मुस्तैद रहा प्रशासन
error: Content is protected !!