Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रसेवा कार्यक्रम आयोजित जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनो का विकसित भ

17 Sep 2026, 11:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रसेवा कार्यक्रम आयोजित जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने 'मेरे सपनो का विकसित भ - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जिलेभर के विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत को लेकर अपने सपनों, कल्पनाओं और अपेक्षाओं को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों ने अपने चित्रों में स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकसित भारत की परिकल्पना को विभिन्न रंगों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से उकेरा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा ने डीडवाना स्थित राजकीय सोनी देवी बालिका विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा बनाये चित्रों का अवलोकन किया और उनका हौसला बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों सहित आमजन से अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पनाओं में दिखाई देने वाला भारत ही भविष्य के विकसित भारत की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डीएम द्वारा विकासखंड सांथा अंतर्गत गो-आश्रय स्थल अमरहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों के भूसा, चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Sant Kabir Nagar17 Sep

डीएम द्वारा विकासखंड सांथा अंतर्गत गो-आश्रय स्थल अमरहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों के भूसा, चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्टर अनिरुद्ध अग्रहरि संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सांथा विकासखंड के गो-आश्रय स्थल अमरहा का स्थलीय निरीक्षण कर…

पूरी खबर पढ़ें →
अब खतरे में कतरास : गुहीबांध बस सटैंड के पीछे से खदान में पहुंच रहे कोयला चोर, पिलरों को काट कर रहे कमजोर
Dhanbad17 Sep

अब खतरे में कतरास : गुहीबांध बस सटैंड के पीछे से खदान में पहुंच रहे कोयला चोर, पिलरों को काट कर रहे कमजोर

रानी बाजार के नीचे रात में अवैध कोयला खनन, पुराने पिलर कटने से जमीन हुई कमजोर , 10000…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत- जन सेवा अभियान के तहत जिले भर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन नव लाभांवित परिवारों ने दीप प्रज्ज्वलित कर खुशहाली की मंगलकामना की
परिवहन विभाग डीडवाना द्वारा ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया
Didwana-Kuchaman17 Sep

परिवहन विभाग डीडवाना द्वारा ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया

डीडवाना-कुचामन जिले में परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!