Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

डीएम द्वारा विकासखंड सांथा अंतर्गत गो-आश्रय स्थल अमरहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों के भूसा, चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

17 Sep 2026, 11:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डीएम द्वारा विकासखंड सांथा अंतर्गत गो-आश्रय स्थल अमरहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों के भूसा, चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर अनिरुद्ध अग्रहरि संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सांथा विकासखंड के गो-आश्रय स्थल अमरहा का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण व गौशाला के सुचारू संचालन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया गया। गो-आश्रय स्थल अमरहा का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला में कुल 54 गोवंश संरक्षित है।

जिलाधिकारी द्वारा गोवंश हेतु भूसा, चारा, दाना-चोकर आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। गोवंशों की देखरेख हेतु गौशाला में दो केयरटेकर कार्यरत है, उन्होंने बताया कि उन्हें मानदेय मिल रहा है, गौशाला में सीसीटीवी कैमरा एवं विद्युत की व्यवस्था ठीक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थल का एप्रोच मार्ग ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ गो-आश्रय स्थल में इंटरलॉकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के पास निर्मित पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया जो क्रियाशील/संचालित पाया गया।

गो-आश्रय स्थल के बगल निर्मित किसान कल्याण केंद्र के निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग का कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि सप्ताह में 2 दिन कृषि कल्याण केंद्र में कृषि विभाग के कर्मचारी अवश्य उपस्थित रहे जिससे किसानों की समस्याओं अथवा कृषिगत जानकारी किसान भाइयों को मिल सके। किसान कल्याण केंद्र में विद्युत व्यवस्था संयोजन सुनिश्चित करने के संबंध में उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सांथा, ओएसडी राकेश कुमार, एडीओ पंचायत सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अब खतरे में कतरास : गुहीबांध बस सटैंड के पीछे से खदान में पहुंच रहे कोयला चोर, पिलरों को काट कर रहे कमजोर
Dhanbad17 Sep

अब खतरे में कतरास : गुहीबांध बस सटैंड के पीछे से खदान में पहुंच रहे कोयला चोर, पिलरों को काट कर रहे कमजोर

रानी बाजार के नीचे रात में अवैध कोयला खनन, पुराने पिलर कटने से जमीन हुई कमजोर , 10000…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रसेवा कार्यक्रम आयोजित जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनो का विकसित भ
गोधर गंसाडिह में संचालित लोहा गोदाम की लाइसेंस जांच की मांग
Dhanbad17 Sep

गोधर गंसाडिह में संचालित लोहा गोदाम की लाइसेंस जांच की मांग

धनबाद। केन्दुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर गंसाडिह में बड़े पैमाने पर संचालित लोहा गोदाम की लाइसेंस की निष्पक्ष जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत-जनसेवा अभियान” के तहत राजकीय बांगड जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश, ली स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ
Didwana-Kuchaman17 Sep

विकसित भारत-जनसेवा अभियान” के तहत राजकीय बांगड जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश, ली स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ

डीडवाना-कुचामन, जिले में"विकसित भारत-जनसेवा अभियान" के तहत गुरुवार को राजकीय बांगड जिला अस्पताल, डीडवाना में रक्तदान शिविर आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश #शाहाबाद के नए बस स्टॉप पर माननीय शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने किया दीप प्रज्वलन, दिनभर मुस्तैद रहा प्रशासन
error: Content is protected !!