Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 व 24 सितम्बर को

17 Sep 2026, 11:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 व 24 सितम्बर को - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायती राज आम चुनाव के लिए पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला परिषद के सदस्यों, जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण एवं आवंटन 23 सितम्बर, 2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रातः 11.30 बजे किया जाएगा।

इसी प्रकार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर 2026 को संबंधित उपखण्ड अधिकारी मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने वाले पदों का निर्धारण सुनिश्चित करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकसित भारत- जन सेवा अभियान के तहत जिले भर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन नव लाभांवित परिवारों ने दीप प्रज्ज्वलित कर खुशहाली की मंगलकामना की
परिवहन विभाग डीडवाना द्वारा ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया
Didwana-Kuchaman17 Sep

परिवहन विभाग डीडवाना द्वारा ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया

डीडवाना-कुचामन जिले में परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला कलक्टर ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के मद्देनजर ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का किया निरीक्षण
Didwana-Kuchaman17 Sep

जिला कलक्टर ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के मद्देनजर ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का किया निरीक्षण

डीडवाना-कुचामन, जिले में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!