एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा;आरोपी भाई बहन सहित 05 गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
September 17, 2026
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के सुरक्षा विभाग की टीम ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 लोगों को पकड़ा, जिन्हे नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक एम्स ऋषिकेश प्रशासन को कई दिनों से ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ लोग निर्माणाधीन एम्स किच्छा में विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं/अभ्यर्थियों से वसूली में लगे हुए है तथा फर्जी नियुक्ति पत्र भी बना रहे हैं। जिसके बाद विभाग की इंटेलिजेंस टीम ने गोपनीय तरीके से रुपयों के लेन-देन के संबंध में बातचीत करते हुए कुछ लोगों को पकड़ लिया और ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों में सुब्रत बछाड़ पुत्र विष्णुनाथ बछाड़, दीपांशु मंडल पुत्र दीपक मंडल व दीपना मंडल पुत्री दीपक मंडल निवासी सितारगंज, ऊधमसिंह नगर, गणेश पुत्र बच्चू लाल, निवासी नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर, दीपक गुसाईं पुत्र स्व0 मंगल सिंह गुसाईं, निवासी मीरा नगर, ऋषिकेश के नाम शामिल हैं।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों से पता चला कि उन्होंने नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रूपए लिए। जिनमें से आरोपियों के पास से 2 लाख रुपए नगद और कुछ फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद किए गए। एम्स के प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सोनवानी बाजार में शुरू हुआ सरविका इंस्टीट्यूट, विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ विभिन्न शॉर्ट टर्म कोर्स की…
पूरी खबर पढ़ें →
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा जनपद पंचायत के ग्राम पाली से मध्यान्ह भोजन की अनियमितताओं की…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat September 17, 2026 हरिद्वार। मुख्यमंत्री खेल महाकुम्भ 2026 के…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat September 17, 2026 ऋषिकेश। विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कलां। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते और भारतीय परंपरा में गुरु के प्रति सम्मान की भावना को चरितार्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
मेवात का इकलौता वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज बंद होने की कगार पर : मास्टर अजहर तावडू। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।