बल्लारशाह से मुंबई जा रही नंदीग्राम एक्सप्रेस गलत ट्रैक पर दौड़ी, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 2 घंटे फंसी रही ट्रेन*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


किनवट से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट
महाराष्ट्र में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। बल्लारशाह से मुंबई की ओर जा रही नंदीग्राम एक्सप्रेस मंगलवार (15 तारीख) को किनवट रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद अपने निर्धारित ट्रैक के बजाय दूसरे ट्रैक पर चली गई। आगे जाकर ट्रैक की जोड नहीं होने का अहसास होते ही लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।
रिवर्स लेकर लाई गई ट्रेन, 2 घंटे तक फंसे रहे यात्री
ट्रैक पर आगे जॉइंट न होने से ट्रेन वहीं रुक गई। इसके बाद ट्रेन को रिवर्स लेकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। इस पूरी घटना के कारण नंदीग्राम एक्सप्रेस लगभग दो घंटे तक किनवट स्टेशन पर ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह चूक स्टेशन के पॉइंट सिस्टम में गड़बड़ी के कारण हुई।
DRM ने किया स्टेशन का दौरा, जांच समिति बनेगी
घटना को गंभीरता से लेते हुए नांदेड़ मंडल के डीआरएम प्रदीप कामले ने बुधवार को किनवट स्टेशन का दौरा किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पॉइंट और ट्रैक की जांच की।
मीडिया से बात करते हुए डीआरएम प्रदीप कामले ने कहा, “नंदीग्राम एक्सप्रेस के गलत ट्रैक पर जाने की घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पॉइंट और ट्रैक की जांच की गई है। इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
अमृत भारत योजना पर भी उठे सवाल
इस दौरान पत्रकारों ने डीआरएम के सामने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे धीमे निर्माण कार्य, स्टेशन पर गंदगी, बंद पड़े शौचालय, आवारा जानवरों और बंद पंखों जैसी समस्याओं को भी उठाया। इस पर डीआरएम ने स्टाफ की कमी का हवाला दिया, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि स्टाफ की कमी के लिए जिम्मेदार कौन है और यात्री परेशानी क्यों झेलें? तो उनके पास कोई ठोस जवाब नहीं था।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर के 24 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नागपुर टेकड़ी श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपुर, चंद्रपुर - 20 सितंबर 2026* महात्मा ज्योतिबा फूले महाविद्यालय, बल्लारपुर में शनिवार 20 सितंबर 2026 को राज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र पिहोवा 14 सितंबर युवक की कार साइड को लेकर हुए विवाद में ज़ख़्मी गुरप्रीत सिंह उम्र 29…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।