Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को महराजगंज जिले में जगह-जगह दीप जलाकर उत्सव मनाया गया

18 Sep 2026, 10:23 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को महराजगंज जिले में जगह-जगह दीप जलाकर उत्सव मनाया गया - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

501 दीपों से जगमगाया अमृत मानसरोवर, जयकारों के बीच मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
महराजगंज/ कोल्हुई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को महराजगंज जिले में जगह-जगह दीप जलाकर उत्सव मनाया गया।

इसी क्रम में कोल्हुई कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर स्थित अमृत मानसरोवर पर 501 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। दीपों की रोशनी से अमृत मानसरोवर जगमगा उठा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जयकारे लगाए और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई।

भाजपा के जिला महामंत्री मधुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश के विकास और सेवा को समर्पित रहे हैं।

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और उसके बाद करीब 11-12 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया है। उनके कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के उनके कार्यकाल और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । उन्होंने ने कहा कि मोदी जैसे कुशल नेता देश को आज तक ना मिला था और ना तो आगे कभी मिलेगा ।

ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षो से गुजरात से लेकर केन्द्र सरकार का नेतृत्व करते हुये देश को नई उचांईयो पर पहुंचा दिये है ।

कार्यक्रम में 25 साल मोदी के नाम’ के संदेश के साथ प्रधानमंत्री के कार्यकाल और उपलब्धियों को लोगों के बीच रखा गया। साथ ही बताया गया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आज से पूरे एक माह तक संकल्प पखवाड़ा/सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा। दीप प्रज्ज्वलन के बाद पूरा परिसर रोशनी से नहा उठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामन्त्री अश्वनी सिंह ( मधुर सिंह ), मण्डल अध्यक्ष राहुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण राय, किसान मोर्चा संयोजक हृदय उपाध्याय, ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम जयसवाल, प्रवन्धक श्रीराम सिंह, अमृता विजडम के प्रबन्धक प्रमोद सिंह, बबलू सिंह, दिलीप मौर्य, विशाल चौबे, अतुल मद्धेशिया, उमेश रौनियार, उदय रौनियार शिवकुमार सिंह धीरू सिंह, रामभवन गुप्ता, बेचन चौधरी,आलोक उपाध्याय, दिनेश रौनियार, किन्नू सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

.बस्ती/यूपी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत
Bareilly18 Sep

.बस्ती/यूपी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत

परिवार का इकलौता कमाने वाला था पंकज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बस्ती। जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती/यूपी कलवारी-टांडा पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर !
Basti18 Sep

बस्ती/यूपी कलवारी-टांडा पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर !

कलवारी, बस्ती। कलवारी-टांडा पुल से गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवक ने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा…

पूरी खबर पढ़ें →
कप्तानगंज में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दुकानदार पिता-पुत्र घायल
Basti18 Sep

कप्तानगंज में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दुकानदार पिता-पुत्र घायल

कप्तानगंज/बस्ती। कस्बे के आदिशक्ति नगर वार्ड में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!