मौसम के उतार-चढ़ाव से फूलपुर में बढ़े बुखार के मरीज, CHC में उमड़ी भीड़
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पत्रकार सुरेश कुमार धारिया
आजमगढ़ फूलपुर बारिश के बाद मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और उमसभरी गर्मी के बीच फूलपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वायरल बुखार के साथ-साथ मलेरिया और टाइफाइड के मरीज भी सामने आ रहे हैं।
बृहस्पतिवार को फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। अस्पताल में 225 से अधिक नए मरीजों की पर्चियां बनीं, जबकि करीब 20 पुराने मरीज भी उपचार और जांच के लिए पहुंचे।
सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। इसके अलावा मलेरिया और टाइफाइड से पीड़ित मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। नजला, जुकाम, खांसी तथा खाज-खुजली की शिकायत लेकर भी बड़ी संख्या में लोग उपचार कराने आ रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार, जांच के दौरान करीब एक चौथाई मरीज टाइफाइड से पीड़ित पाए जा रहे हैं। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि दूषित पानी, अस्वच्छ खानपान और आसपास की गंदगी समेत कई कारणों से टाइफाइड हो सकता है।
बदलते मौसम को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से साफ पानी पीने, स्वच्छ भोजन करने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। बुखार या अन्य लक्षण लगातार बने रहने पर चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धनबाद: अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
परिवार का इकलौता कमाने वाला था पंकज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बस्ती। जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
जमीन पर खेल रहा था मासूम, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के…
पूरी खबर पढ़ें →
रुधौली, बस्ती। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सरयू…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के गटरा पुल के पास कुआनो नदी में डूबे आमा गांव निवासी 25 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुराv: डीवीसी कॉलोनी के पश्चिम पल्ली इलाके में गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई गोलीबारी की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।