लावारिस गौ-माता को मिलेगा सहारा, चोगा में खुलेगा गौ-धाम; मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सहमति
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सूरजपुर: दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत करौटी 'ए' के आश्रित ग्राम चोगा में निर्मित गौठान में गौ-धाम खोलने की हरी झंडी मिल गई है। बाल विकास एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गौ-धाम खोलने के लिए अपनी सहमति दे दी है।
ग्राम पंचायत करौटी 'ए' के आश्रित ग्राम चोगा के ओम शांति समूह को गौ-धाम संचालित करने की अनुमति मिली है। अनुमति मिलने पर समूह की अध्यक्ष कविता साहू और सचिव केशमती साहू ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आभार व्यक्त किया है।
अपने आवेदन में ओम शांति समूह ने कहा है कि लावारिस पशुओं के साथ आए दिन दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। गांवों से लेकर जंगलों तक छोड़े जा रहे इन बेजुबानों की हालत दयनीय है। चार पहिया और दो पहिया वाहनों की आवाजाही से गौ-माता के साथ बड़े हादसे हो रहे हैं।
आवेदन में बताया गया है कि इन गायों को जब तक दूध-दही मिलता है, तब तक घरों में रखा जाता है, इसके बाद डंडा मारकर जंगल की ओर भगा दिया जाता है। इतना ही नहीं, कई जगह पशुओं को बंधक बनाकर चारा-पानी से भी दूर रखा जाता है।
इन्हीं हालातों को देखते हुए ओम शांति समूह की अध्यक्ष कविता साहू और सचिव केशमती साहू ने निर्णय लिया कि चांदनी-बिहरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौटी 'ए' के आश्रित ग्राम चोगा में गौ-धाम खोला जाए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत आज पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत आज पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर में अनुकंपा के आधार पर 6 गृहरक्षकों के आश्रितों के चयन को मिली मंजूरी आज दिनांक 19.09.2026…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 01…
पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर में मैजिक वाहन से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 3 मवेशी बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा। गुजरात भुज। कच्छ कलेक्टर श्री अनिल राणावसिया की अध्यक्षता में आज भुज कलेक्टर कार्यालय में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।