Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pratapgarh

महुली नहर की पटरी का सड़क बना हादसे का खतरा

18 Sep 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महुली नहर की पटरी का सड़क बना हादसे का खतरा - PRATAPGARH, उत्तर प्रदेश

महुली नहर की पटरी पर बना बड़ा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा
प्रतापगढ़। चिलबिला-पट्टी मार्ग से सटे महुली नहर की पटरी पर बने लिंक मार्ग पर इन दिनों एक बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बारिश के पानी से गड्ढा लबालब भर जाने के कारण उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। गड्ढे के कारण कभी भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

हजारों लोगों का होता है आवागमन

महुली नहर की पटरी का यह लिंक मार्ग चिलबिला क्षेत्र को दिलीपपुर सहित आसपास के कई गांवों और बाजारों से जोड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर जाने से स्थिति और खतरनाक हो गई है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।

जल्द मरम्मत की मांग

स्थानीय निवासी राहुल सिंह, बंटी सिंह,अरमान ,गुड्डू सिंह, अरविंद सिंह, महेश यादव,अंकुर श्रीवास्तव और मोनू सिंह ने संबंधित विभाग से मार्ग की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मार्ग पर लगातार आवागमन होने के कारण यदि समय रहते गड्ढे को नहीं भरा गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द गड्ढे को भरवाकर मार्ग को सुरक्षित कराने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन
Moradabad20 Sep

कांठ: बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन

कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhansi20 Sep

,झांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर दिए सुधार के निर्देश

झांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…

पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj20 Sep

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!