शादी के विवाद को लेकर थाने में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दोनों का किया चालान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शादी के विवाद को लेकर थाने में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दोनों का किया चालान
कोल्हुई/महराजगंज
कोल्हुई थाना क्षेत्र के कास्त खैरा गांव में शादी से जुड़े पारिवारिक विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब शिकायत और आपसी सुलह के लिए थाने पहुंचे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिसकर्मियों और दरोगा की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी और हंगामा होने लगा।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गांव के एक युवक की शादी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।
युवक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि उसके चाचा के हस्तक्षेप के कारण उसकी तय शादी टूट गई। इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष शिकायत और बातचीत के लिए कोल्हुई थाने पहुंचे थे।
थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान मामला शांत होने के बजाय विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से कहासुनी होने लगी और माहौल गर्म हो गया।
पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रित न होने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के संबंधित लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों को भविष्य में विवाद बढ़ाने से बचने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महोबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 01…
पूरी खबर पढ़ें →
राजनंदगांव के दुर्गा चौक में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की पिटाई का मामला। पुलिस ने देर…
पूरी खबर पढ़ें →
विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम-जानकी मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित 21 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं छात्र-छात्राएं बहराइच 18…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित 21 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं छात्र-छात्राएं बहराइच 18…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुरा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।