सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के मामले में महराजगंज पुलिस को प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



महराजगंज।
जनवरी से अगस्त तक दुर्घटनाओं में 32.92% और मृतकों की संख्या में 32.57% की कमी
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के मामले में महराजगंज पुलिस को प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जनवरी से अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक कमी दर्ज करने वाले प्रदेश के शीर्ष-10 जनपदों में महराजगंज ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में जनवरी से अगस्त तक महराजगंज जनपद में कुल 404 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई थीं। वहीं, वर्ष 2026 की इसी अवधि में दुर्घटनाओं की संख्या घटकर 271 रह गई। इस तरह सड़क दुर्घटनाओं में 32.92 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
इसी अवधि में सड़क हादसों में होने वाली मौतों के आंकड़े में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई है। वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 261 लोगों की मौत हुई थी, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 176 रह गई। यानी मृतकों की संख्या में 32.57 प्रतिशत की कमी आई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाए गए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट पर विशेष ध्यान देने के साथ ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान भी चलाए गए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन लगातार किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। महराजगंज पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों को कम करने के लिए आगे भी अभियान जारी रखने तथा जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महोबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 01…
पूरी खबर पढ़ें →
राजनंदगांव के दुर्गा चौक में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की पिटाई का मामला। पुलिस ने देर…
पूरी खबर पढ़ें →
विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम-जानकी मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित 21 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं छात्र-छात्राएं बहराइच 18…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित 21 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं छात्र-छात्राएं बहराइच 18…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुरा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।