शाहाबाद जनपद हरदोई घंटाघर बाजार में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ चेकिंग, बकायेदारों से जमा कराया बिल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


घंटाघर बाजार में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ चेकिंग, बकायेदारों से जमा कराया बिल
शाहाबाद, हरदोई। विद्युत वितरण निगम द्वारा बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बाजार घंटाघर, शाहाबाद क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान इख्तियारपुर फीडर के सहायक अभियंता संतराम, अल्लापुर फीडर के दीपक कुमार एवं उपखंड अधिकारी के साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की टीम ने उपभोक्ताओं के कनेक्शनों और विद्युत भार की जांच की।
जिन उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल बकाया पाया गया, उनसे मौके पर ही बकाया बिल जमा कराया गया। वहीं जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर स्वीकृत विद्युत भार बढ़ा हुआ पाया गया, उन्हें नियमानुसार विद्युत भार बढ़वाने की हिदायत दी गई।
विद्युत विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बिजली बिल का समय से भुगतान करें और स्वीकृत भार के अनुसार ही विद्युत का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।
विभाग की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में बिजली कनेक्शनों को लेकर उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता भी देखने को मिली।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ क्षेत्र में लगातार सामने आ रही तेंदुओं की मौजूदगी और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़-व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में... प्रतापगढ़। ₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन…
पूरी खबर पढ़ें →
हैदराबाद, 18 सितंबर: भद्राचलम एजेंसी क्षेत्र के चरला मंडल, कुदुनूर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले देवरपल्ली और…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : माचिया जैविक उद्यान, जोधपुर की एकमात्र शेरनी का 14 वर्ष की आयु में निधन हो गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित टेक्सटाइल इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।