हरिद्वार में मृत मिला निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली,जांच में जुटी पुलिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
September 18, 2026
हरिद्वार। देश को झकझोर देने वाले बहु चर्चित निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली का उत्तरी हरिद्वार के सप्त सरोवर क्षेत्र में शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि इलाके में पुलिस को एक चाय की दुकान में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली निवासी ग्राम मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था और चाय का खोखा किराये पर लेकर कारोबार कर रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को दुकान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई है, जो निठारी मामले में आरोपी रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsश्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान श्रीबंशीधर नगर (गढ़वा): श्रीबंशीधर नगर थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक तत्कालीन थाना प्रभारी आकाश कुमार का AHTU गढ़वा…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज /उत्तर प्रदेश प्रयागराज में वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 40 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई…
पूरी खबर पढ़ें →
अलवर में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत का मामला: हत्या का मुकदमा दर्ज करने और 72…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहराजगंज। जनवरी से अगस्त तक दुर्घटनाओं में 32.92% और मृतकों की संख्या में 32.57% की कमी सड़क दुर्घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
शादी के विवाद को लेकर थाने में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दोनों का किया चालान कोल्हुई/महराजगंज कोल्हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।