रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रमना (गढ़वा)। रमना थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में आदित्य कुमार नायक ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस विभाग में किए गए तबादले के तहत उन्हें गढ़वा टाउन थाना से रमना थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, रमना के तत्कालीन थाना प्रभारी आकाश कुमार का तबादला कर उन्हें गढ़वा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) का थाना प्रभारी बनाया गया है। AHTU में मानव तस्करी से जुड़े मामलों की रोकथाम, पीड़ितों की सुरक्षा एवं बचाव तथा संबंधित अपराधों में कार्रवाई की जिम्मेदारी रहती है।
अवैध कारोबार पर होगी सख्ती
पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अवैध गांजा कारोबार, अवैध खनन तथा अवैध देशी शराब की बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ क्षेत्र में सड़क सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। रमना बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नए थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रमना थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य करेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हैदराबाद, 18 सितंबर: भद्राचलम एजेंसी क्षेत्र के चरला मंडल, कुदुनूर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले देवरपल्ली और…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : माचिया जैविक उद्यान, जोधपुर की एकमात्र शेरनी का 14 वर्ष की आयु में निधन हो गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित टेक्सटाइल इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई के…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : भवानी आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।