Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में भूकंप और अग्नि सुरक्षा को लेकर हुई राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज

18 Sep 2026, 10:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में भूकंप और अग्नि सुरक्षा को लेकर हुई राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ में भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा विषय पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। मॉक एक्सरसाइज में प्रशासन, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग की टीमों ने सहभागिता करते हुए आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

IMG 20260918 1232292362
कांठ में मॉक एक्सरसाइज के दौरान घायलों को ले जाने का अभ्यास करके दिखाते एनसीसी कैडेट।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार साक्षी यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों के साथ डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी, प्रबंधक कुंवर सुरेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह सहित शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। विशेषज्ञ टीम ने भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव तथा राहत एवं बचाव कार्यों के विभिन्न चरणों की जानकारी दी।

IMG 20260918 123747487 HDR2
कांठ में मॉक एक्सरसाइज के दौरान जानकारी लेतीं उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी।

मॉक एक्सरसाइज के दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्र को ब्लैक, येलो, रेड एवं ग्रीन कलर जोन में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था और अलग-अलग स्तर पर किए जाने वाले कार्यों का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा के समय घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा त्वरित कार्रवाई के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, थाना प्रभारी सुदेश पाल सिंह, फायर ब्रिगेड की टीम, स्वास्थ्य विभाग एवं एंबुलेंस सेवा ने भी सक्रिय सहभागिता की। आपदा की स्थिति में घायलों को प्राथमिक उपचार देने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, घटनास्थल को सुरक्षित करने तथा राहत-बचाव कार्य संचालित करने का अभ्यास कराया गया।

IMG 20260918 123218519 HDR2
कांठ में मॉक एक्सरसाइज के दौरान घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का अभ्यास करते एनसीसी कैडेट।

उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में सजग रहते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा आमजन में आपदा प्रबंधन को लेकर व्यापक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास से आपात स्थिति में विभागीय समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों को मजबूत किया जा सकता है। मॉक एक्सरसाइज में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ विद्यालय स्थाफ ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशासनिक तैयारियों को मजबूत करना और आमजन को आपदा से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते खौफ के बीच प्रशासन-वन विभाग अलर्ट
Moradabad18 Sep

कांठ क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते खौफ के बीच प्रशासन-वन विभाग अलर्ट

कांठ क्षेत्र में लगातार सामने आ रही तेंदुओं की मौजूदगी और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
विरोध प्रदर्शन व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में…
Pratapgarh18 Sep

विरोध प्रदर्शन व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में…

प्रतापगढ़-व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में... प्रतापगढ़। ₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला कलेक्टर रंजन ने श्री शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Jodhpur18 Sep

जिला कलेक्टर रंजन ने श्री शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

जोधपुर : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!