Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

रेवाड़ी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में गाड़े सफलता के झंडे रेवाड़ी। “हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं” की कहावत को चरितार्थ करते हुए रेवाड़ी जिले की ग्रिवेन्स कमेटी

19 Sep 2026, 03:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेवाड़ी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में गाड़े सफलता के झंडे रेवाड़ी। “हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं” की कहावत को चरितार्थ करते हुए रेवाड़ी जिले की ग्रिवेन्स कमेटी - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में गाड़े सफलता के झंडे
रेवाड़ी। “हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं” की कहावत को चरितार्थ करते हुए रेवाड़ी जिले की ग्रिवेन्स कमेटी मेंबर श्रीमति सुनीता गुड़ियानी की और पूरे रेवाड़ी जिले की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

पिछले वर्ष CUET में शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में प्रवेश पाने वाली तान्या छावल ने इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के CC (Central Council) चुनाव में अपना नामांकन दाखिल किया। कड़ी मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के समर्थन के दम पर तान्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी पदों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सर्वाधिक वोट प्राप्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया।

तान्या की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि गुड़ियानी, कोसली विधानसभा क्षेत्र, रेवाड़ी जिले और हरियाणा की बेटियों के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।

तान्या छावल की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से यह साबित किया है कि बेटियां केवल सपने नहीं देखतीं, बल्कि उन्हें अपनी मेहनत से हकीकत में भी बदलती हैं।

तान्या छावल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। “बेटियां सिर्फ सपने नहीं देखतीं, उन्हें अपनी मेहनत से हकीकत भी बनाती हैं।”

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेवात के लाल चिराग धारीवाल को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया सम्मानित
Nuh19 Sep

मेवात के लाल चिराग धारीवाल को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया सम्मानित

मेवात के लाल चिराग धारीवाल को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया सम्मानित, एशिया कप में दिलाई थी…

पूरी खबर पढ़ें →
रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर तो नहीं होगी उसी जिले में दोबारा तैनाती, हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ  ACB की बड़ी पहल
Kurukshetra19 Sep

रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर तो नहीं होगी उसी जिले में दोबारा तैनाती, हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ  ACB की बड़ी पहल

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई।
Kurukshetra18 Sep

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। हरियाणा के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!