Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित*

19 Sep 2026, 03:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित* - HARIDWAR, उत्तराखंड

*प्रेस विज्ञप्ति*

*खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में धान खरीद व्यवस्था को पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के निर्देश*

*जनपद में किसानों की सुविधा के लिए 48 धान क्रय केंद्र संचालित होंगे, 8 केंद्र प्रस्तावित हैं*

*हरिद्वार, 19 सितंबर 2026*

            जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
    बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर धान क्रय केंद्र स्थापित करने तथा किसानों के लिए पेयजल, छाया, तुलाई सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। मंडी समिति को इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना, त्रिपाल आदि आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
      अपर जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों को अपने बैनरों पर भारत सरकार के धान खरीद मानकों, जैसे 17 प्रतिशत नमी एवं अन्य गुणवत्ता मानकों का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “भारत खरीद” ऐप के माध्यम से किसानों का बायोमैट्रिक पंजीकरण किया जाएगा, जिससे धान खरीद प्रक्रिया और अधिक सरल एवं पारदर्शी होगी।
     बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में किसानों की सुविधा हेतु 48 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं तथा 8 अतिरिक्त क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। भारत सरकार द्वारा खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कॉमन धान के लिए ₹2,441 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान के लिए ₹2,661 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
         बैठक में उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, एनसीसीएफ, यूसीएफ, यूकेयूएसएस, पीसीयू, मंडी समिति तथा विधिक माप विज्ञान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन परहुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
Bahraich19 Sep

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन परहुआ दीपोत्सव कार्यक्रम

*मैत्री द्वार से नगर पंचायत तक जगमगाए दीप* *मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीपोत्सव* रुपईडीहा, बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
कुमार सानू के साथ एस के तिवारी के नए म्यूजिक वीडियो का टीजर बहुत जल्द होगी रिलीज
Dhanbad19 Sep

कुमार सानू के साथ एस के तिवारी के नए म्यूजिक वीडियो का टीजर बहुत जल्द होगी रिलीज

गाना आगामी 16 सितम्बर को टीपीएस यूट्यूब चैनल पर होगा रिलीज मुंबई : एसके तिवारी उर्फ तिवारी सरकार…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान
Mahrajganj19 Sep

उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान महराजगंज। निचलौल…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति 5.0: बृजमनगंज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
Mahrajganj19 Sep

मिशन शक्ति 5.0: बृजमनगंज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

मिशन शक्ति 5.0: बृजमनगंज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
Mahrajganj19 Sep

निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

निचलौल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं महराजगंज। निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!