चरित्र संदेह में उजड़ा पूरा परिवार: पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुरा गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक ऐसी दर्दनाक वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद और पत्नी के चरित्र पर संदेह ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।
आरोपी द्वारका पटेल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी खेमा बाई और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि द्वारका अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
करीब एक साल पहले भी पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ था। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया और वे साथ रहने लगे, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। खेमा बाई के मायके वाले गांव पहुंचे और दोनों को समझाने के बाद वापस चले गए।
रात में महिला अपने तीन बच्चों के साथ सो गई। तड़के करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच आरोपी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया।
सुबह जब गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर के भीतर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। सात वर्षीय बेटी और चार तथा एक साल के दो मासूम बेटों के साथ उनकी मां खेमा बाई मृत पड़ी थीं।
घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है। वारदात के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा नकली शराब की बोतल बनाने में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेजकुमार जारवाल ज़िला रिपोर्टर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / इंदौर मध्य प्रदेश भोपाल/कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा श्यामदेउरवा पुलिस कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में हत्या का खुलासा: तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद - महराजगंज।…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर के चांदपुर इलाके में सर्राफ की दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
*कोतवाली लक्सर हरिद्वार* *ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी* *अवैध कच्ची शराब के साथ 02…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।