Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bijnor

चांदपुर (बिजनौर ) सर्राफ की दुकान से जेवर चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार: 2 को पकड़ा, पांच की तलाश में पुलिस, चोरी के जेवर और दो कारें बरामद

19 Sep 2026, 03:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चांदपुर (बिजनौर ) सर्राफ की दुकान से जेवर चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार: 2 को पकड़ा, पांच की तलाश में पुलिस, चोरी के जेवर और दो कारें बरामद - BIJNOR, उत्तर प्रदेश

बिजनौर के चांदपुर इलाके में सर्राफ की दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से चोरी के तीन जोड़ी पीली धातु के कुंडल और चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल दो स्विफ्ट कारों को भी पुलिस ने जब्त किया है।

पूछताछ में पांच अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंगला गांव निवासी सर्राफ दिनेश वर्मा की दुकान से 7 सितंबर को जेवर चोरी हुए थे। दिनेश वर्मा ने 12 सितंबर को चांदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
जांच के दौरान गाजियाबाद के सात लोगों के नाम सामने आए। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को जाहिदा उर्फ छोटी पत्नी स्व. सलीम और आशिया पत्नी शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गाजियाबाद के थाना विजय नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला केला देहात की रहने वाली हैं।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 7 सितंबर को रसूलपुर नंगला स्थित सर्राफ की दुकान में चोरी की थी। चोरी के बाद जेवर सभी आरोपियों ने आपस में बांट लिए थे।

पुलिस ने जाहिदा और आशिया के हिस्से में आए तीन जोड़ी पीली धातु के कुंडल और चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये जेवर सर्राफ की दुकान से चोरी किए गए थे।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्विफ्ट कारें भी जब्त की हैं। इनके नंबर UP 14 DJ 9030 और UP 14 GB 9488 बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में खातून पत्नी रशीद निवासी अर्थला, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद, आशमीन पत्नी साजिद, रुखसाना पत्नी छलावा, फरीद खां पुत्र नन्हे खां और भूरिया उर्फ जाकिर पुत्र रमजानी, सभी निवासी मोहल्ला केला देहात, थाना विजय नगर, गाजियाबाद फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक भूरिया उर्फ जाकिर और फरीद खां चोरी में इस्तेमाल कारें चलाते थे। भूरिया को गिरोह का सरगना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि वही वारदात के लिए जगह चिन्हित करता था।

पुलिस टीम गिरोह के सदस्यों की पहचान के लिए मोहल्ला केला पहुंची थी। वहां नाम पूछने पर एक रिक्शा चालक ने गिरोह की महिलाओं के बारे में जानकारी दी और उनके घर का पता बताया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 12 सितंबर को सर्राफ दिनेश वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान गाजियाबाद के सात लोगों के नाम सामने आए। इनमें से जाहिदा और आशिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवर और दो कारें बरामद की गई हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसपी देहात प्रकाश कुमार और सीओ चांदपुर देशदीपक सिंह भी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
Mahrajganj19 Sep

निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

निचलौल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं महराजगंज। निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
भैसानी में जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी
Shamli19 Sep

भैसानी में जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी

थानाभवन (शामली)। ग्राम भैसानी में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
कोतवाली लक्सर हरिद्वार* *ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी* *अवैध कच्ची शराब के साथ 02 शराब तस्कर को धर दबोचा* *मौके से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद*
कोतवाली ज्वालापुर* *ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर ज्वालापुर पुलिस का प्रहार*
Haridwar19 Sep

कोतवाली ज्वालापुर* *ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर ज्वालापुर पुलिस का प्रहार*

*कोतवाली ज्वालापुर* *ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर ज्वालापुर पुलिस का प्रहार* *5.35 ग्राम अवैध स्मैक के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!