Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

शुभम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

19 Sep 2026, 04:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शुभम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

सोनौली में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, सीपीयू टीम ने किया जागरूक
महराजगंज। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत शनिवार को थाना सोनौली की सीपीयू टीम ने स्वर्गीय शुभम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक आकाश चौधरी ने छात्र-छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने के लिए आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों और पैंतरों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान आपात परिस्थितियों में सतर्क रहने और आत्मविश्वास के साथ सामना करने के तरीके बताए गए।

सीपीयू टीम ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ ही छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से किसी भी अप्रिय घटना या समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की और उनकी सुरक्षा के प्रति हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और थाना सोनौली की सीपीयू टीम के कर्मचारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Mahrajganj19 Sep

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा श्यामदेउरवा पुलिस कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान
Mahrajganj19 Sep

उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान महराजगंज। निचलौल…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति 5.0: बृजमनगंज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
Mahrajganj19 Sep

मिशन शक्ति 5.0: बृजमनगंज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

मिशन शक्ति 5.0: बृजमनगंज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
Mahrajganj19 Sep

निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

निचलौल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं महराजगंज। निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
चांदपुर (बिजनौर ) सर्राफ की दुकान से जेवर चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार: 2 को पकड़ा, पांच की तलाश में पुलिस, चोरी के जेवर और दो कारें बरामद
error: Content is protected !!