Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

टीटीई की तत्परता से दो नाबालिग बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा

19 Sep 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
टीटीई की तत्परता से दो नाबालिग बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत टीटीई ने टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित संरक्षण दिलाकर सामाजिक सरोकार का उदाहरण पेश किया। दोनों बच्चे घर से बिना बताए निकले हुए थे।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि टीटीई अमित कुमार ट्रेन संख्या 22491 जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट में टिकट जांच कर रहे थे। इस दौरान डेगाना से मकराना के बीच एस-3 कोच में दो नाबालिग बच्चे मिले।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे घर से बिना बताए निकलकर ट्रेन में सवार हुए हैं और उनके पास कुछ भी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीटीई ने तत्काल जोधपुर कमर्शियल कंट्रोल और चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी।

साथ ही बच्चों से उनके परिजनों के संपर्क नंबर लेकर उन्हें भी घटना की जानकारी दी गई। दोनों बच्चे अलवर के रहने वाले थे।

सूचना मिलने पर उनके पिता संबंधित प्रक्रिया के तहत पहुंचे और दोनों बच्चों को सुरक्षित प्राप्त किया। दोनों पड़ौसी है।

टीटीई की सजगता और तत्परता से दोनों नाबालिग बच्चों को समय रहते सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l
Gaya20 Sep

मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…

पूरी खबर पढ़ें →
उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण
Dhanbad20 Sep

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!