Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

पशु तस्करी पर चैनपुर पुलिस का शिकंजा मैजिक समेत तीन मवेशी जप्त

19 Sep 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पशु तस्करी पर चैनपुर पुलिस का शिकंजा मैजिक समेत तीन मवेशी जप्त - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

चैनपुर में मैजिक वाहन से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 3 मवेशी बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

चैनपुर/कैमूर। कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने मवेशियों को क्रूरता पूर्वक एक मैजिक वाहन में ले जाने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मैजिक वाहन को भी जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरसी नहर के पास गुप्त सूचना मिली थी कि एक मैजिक वाहन में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई की। इस दौरान मैजिक वाहन संख्या BR45GA1222 को रोककर जांच की गई, जिसमें तीन मवेशी पाए गए।
पुलिस ने वाहन सहित तीनों मवेशियों को जब्त कर लिया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीम कुरैशी (19 वर्ष), पिता गुलगुला कुरैशी, हसरत कुरैशी (19 वर्ष), पिता स्वर्गीय नुरैन कुरैशी तथा खुर्शीद कुरैशी (20 वर्ष), पिता गुलगुला कुरैशी, सभी निवासी पठान टोली, चैनपुर थाना, जिला कैमूर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बरामद मवेशियों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत
Kaimur (Bhabua)19 Sep

गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत

कैमूर में अनुकंपा के आधार पर 6 गृहरक्षकों के आश्रितों के चयन को मिली मंजूरी आज दिनांक 19.09.2026…

पूरी खबर पढ़ें →
कच्छ कलेक्टर अनिल राणावसिया की अध्यक्षता में समन्वय सह शिकायत समिति की बैठक जनहित को प्राथमिकता देकर विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश
error: Content is protected !!