Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

जिला कारागार रोशनाबाद में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

19 Sep 2026, 07:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला कारागार रोशनाबाद में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर - HARIDWAR, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)

Vande Bharat
September 19, 2026

हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिला कारागार रोशनाबाद में भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक मनोज आर्य एवं भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन शर्मा एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली वर्मा ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। जरूरतमंद बंदियों को निशुल्क चश्मे एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि जिला कारागार जैसे स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष आवश्यकता होती है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत
Kaimur (Bhabua)19 Sep

गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत

कैमूर में अनुकंपा के आधार पर 6 गृहरक्षकों के आश्रितों के चयन को मिली मंजूरी आज दिनांक 19.09.2026…

पूरी खबर पढ़ें →
कच्छ कलेक्टर अनिल राणावसिया की अध्यक्षता में समन्वय सह शिकायत समिति की बैठक जनहित को प्राथमिकता देकर विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश
error: Content is protected !!