Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

राशन वितरण में अव्यवस्था का आरोप, घंटों इंतजार से ग्रामीण परेशान। रामपुरवा उर्फ रामपुर में सरकारी राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग।

20 Sep 2026, 11:23 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राशन वितरण में अव्यवस्था का आरोप, घंटों इंतजार से ग्रामीण परेशान। रामपुरवा उर्फ रामपुर में सरकारी राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग। - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज। विकासखंड महराजगंज के अंतर्गत ग्राम सभा रामपुरवा उर्फ रामपुर में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को सरकारी राशन वितरण के दौरान अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन लेने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनका रोजमर्रा का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, राशन वितरण के लिए पर्ची बना दी जाती है, लेकिन राशन प्राप्त करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मामलों में राशन निर्धारित मानक से कम तौले जाने की शिकायत सामने आती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय से राशन नहीं मिलने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि यह समस्या आए दिन बनी रहती है, जिसके कारण लोगों का समय बर्बाद होने के साथ उनके जरूरी काम भी प्रभावित होते हैं। हालांकि वहां पर उपस्थित कुछ लोगों ने इमरजेंसी सेवा 112 पुलिस को भी कॉल कर जानकारी दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित कोटेदार का नाम शिवपूजन है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराने, लाभार्थियों को समय से निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने तथा शिकायतें सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, मामले में संबंधित कोटेदार का पक्ष सामने आने के बाद उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर की छत पर ब
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!