वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
शोभायात्रा का शुभारंभ राजबाग सूलीमगरा स्थित वीर तेजाजी महाराज के मंदिर से हुआ। शोभायात्रा सूलीमगरा, केसरिया चौक, सदर बाजार, पुराने बस स्टैंड एवं चेची रोड होते हुए वापस तेजाजी महाराज मंदिर राजबाग पहुंची।
मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ वीर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धौलपुर नगर परिषद चुनाव कांग्रेस के 27 पार्षद होने के बाद भी बिना पार्षद का चुनाव लड़े निर्विरोध…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा…
पूरी खबर पढ़ें →
हमारे हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का अपना एक विशेष महत्व होता है। एकादशी तिथि व्रत पूजा भगवान…
पूरी खबर पढ़ें →
लांपोलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांपोलाई के तत्वावधान में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
माता के जयघोष के साथ हुआ भव्य जागरण गुड़ियानी। मेन बस स्टैंड स्थित माता चौक पर शनिवार रात…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतिवर्ष हिंदी महिना भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि के दिन अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जाता है। अनंत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।