रेल कर्मचारियों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'मिशन-100' के तहत 22 सितंबर मंगलवार को विशेष कर्मचारी समस्या निवारण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित होने वाला यह शिविर प्रातः 10 बजे से रेलवे स्टेशन जोधपुर स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के समीप वीआईपी कक्ष में लगेगा।
इसमें कर्मचारियों की कार्मिक,वेतन,पास एवं यात्रा पास तथा आवास आवंटन से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को चिकित्सा संबंधी शिकायतों के समाधान,स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
शिविर में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा तथा मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक राजीव शर्मा और सुनील टाक उपस्थित रहेंगे।
कार्मिक एवं कल्याण शाखा ने कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।