हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के सहयोग से ध्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को ध्यान एवं मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के मार्गदर्शन में युवाओं के लिए ध्यान एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को आंतरिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया इसके साथ ही माय भारत जोधपुर द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
इसके साथ ही बीआर अम्बेडकर छात्रावास में भी नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें
माय भारत जोधपुर के उप निदेशक भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि माय भारत के इस 100 सप्ताह के अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव बन सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा नशे के दुष्परिणामों पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। साथ ही प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
प्रश्नोत्तरी एवं नाटक के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने नशे के विरुद्ध शपथ ली।
इसके बाद मानव श्रृंखला बनाकर “नशा मुक्त भारत” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अरूण कुमार,लक्ष्मण सुथार,भजनलाल विश्नोई, उषा सुथारआदि युवाओं ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।