Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन

20 Sep 2026, 11:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नूरपुर विधायक रामौतार सैनी मुख्य अतिथि, कांठ विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर विशिष्ट अतिथि रहे। सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता, युवाओं के भविष्य, किसानों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के साथ राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज के शिक्षित वर्ग और युवाओं से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

IMG 20260920 WA00252
कार्यक्रम में बोलते नूरपुर विधायक रामौतार सैनी। 👆

मुख्य अतिथि नूरपुर विधायक रामौतार सैनी ने कहा कि समाज की असली ताकत शिक्षा, एकता और जागरूकता में है। बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ युवाओं को रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व से नहीं, बल्कि शिक्षा और आर्थिक मजबूती से भी होती है। युवाओं को अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी होनी चाहिए।

IMG 20260920 WA00202
कार्यक्रम में बोलते कांठ विधायक कमाल अख्तर। 👆

विशिष्ट अतिथि कांठ विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए सभी वर्गों के बीच भाईचारा और आपसी सम्मान जरूरी है। युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े विषयों की समझ विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अवसर और भागीदारी मिले। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। शिक्षकों, अधिवक्ताओं, किसानों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर आकर समाज के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करना चाहिए।

IMG 20260920 WA00222
कार्यक्रम में मौजूद राजनीतिक, सामाजिक, गणमान्य लोग। 👆

कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया। संयोजक युवा नेता हिमांशु सैनी के अलावा सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम यादव, मुकेश यादव, जय कुमार प्रजापति, जयदेव, लाखन सिंह सैनी, वेद प्रकाश सैनी, दिव्यांशु सागर, अतीकुरहमान, दुर्गा शर्मा, अजय सैनी, अशोक सैनी, शंकर सैनी, कुसुमपाल सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन कुमारी सैनी, हरपाल सिंह सैनी, विक्रम यादव, मुकेश यादव, प्रेमपाल सिंह, शाहरुख, कैलाश सैनी और हरपाल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhansi20 Sep

,झांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर दिए सुधार के निर्देश

झांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…

पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj20 Sep

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
Mahrajganj20 Sep

नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!