इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष प्रासुख जैन सांधेलिया के नेतृत्व में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधायक जैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पूरी कार्यकारिणी को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सागर के विकास कार्यों में इंजीनियर समाज से निरंतर सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।
विधायक जैन ने कहा कि अभियंता समाज शहर और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सागर के विकास और निर्माण कार्यों में अभियंता समाज का सहयोग सदैव मिलता रहा है।
तकनीकी दक्षता और विशेषज्ञता के माध्यम से विकास कार्यों को बेहतर दिशा देने में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा इंजीनियर्स फोरम की नवीन कार्यकारिणी का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान फोरम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रासुख जैन सांधेलिया ने विधायक जैन का सम्मान कर उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में फोरम के सचिव इंजीनियर अमन जैन सहित इंजी.
संजीव जैन, इंजी. राजेश मिश्रा, इंजी.
राजेश सोनी, इंजी. राजेश शर्मा, इंजी.
संजीव चौरसिया, इंजी. राजकुमार नामदेव, इंजी.
विवेक श्रीवास्तव, इंजी. आशीष साहू, इंजी.
सजल सराफ, इंजी. अंकुर नायक सहित नवीन कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 21.09.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद। विकास खंड रजापुर के ग्राम नाहल में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी मझगवां ओपन स्थित वेयरहाउस में शासकीय धान के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वेयरहाउस…
पूरी खबर पढ़ें →
13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।