Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है

21 Sep 2026, 02:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

दपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है, प्राप्त जानकारी अनुसार वड़सा- गड़चिरोली रेल सेक्शन में ट्रैक का निरिक्षण और स्पीड ट्रायल 21 सितंबर सोमवार किया जायेगा।

इस रेल मार्ग से गड़चिरोली के विकास को रफ्तार मिल सकती है। इस रेल कनेक्टविटी से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में व्यापार, उघोग रोजगार में भी बढ़ावा मिल सकता है।

वड़सा-गड़चिरोली यह रेल लाइन, वड़सा , कुरूड़, आरमोरी, पालोरा, ठाणेगांव, वासाला, इंजेसारी, देऊलगांव, आकापुर, किटाली, चुरमुरा, आदि ग्रामीण वन क्षेत्रों से होकर गुजरती है। मालूम हो,कि वड़सा पहले से ही गोंदिया से रेल लाइन से जुड़ा हुआ है, अब वड़सा गड़चिरोली रेल लाइन को मंजूरी मील जाने से गड़चिरोली भी सीधे गोंदिया रेल लाइन होते हुए नागपुर ओर देश के अन्य भागों से जुड़ जायेगा।

इस रेल लाइन से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार के क्षेत्र में भी बेहतर कनेक्टविटी मिल सकती है। आज 21 सितंबर सोमवार को इस रेल मार्ग मे ट्रैक निरिक्षण और स्पीड ट्रायल किया जायेगा, इसको,देखते हुए रेल प्रशासन ने सुबह 06 बजे से लेकर रात में 08 बजे तक आसपास के क्षेत्र के लोगों से रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील की है, विशेषकर बच्चों और मवेशियों को रेल ट्रैक से दूर रखने की अपील की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित
Nagaur21 Sep

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का…

पूरी खबर पढ़ें →
आज पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया l
सामुदायिक शौचालय पर ताला, बाहर पाथे जा रहे उपले; ग्रामीणों में नाराजगी
Ghaziabad21 Sep

सामुदायिक शौचालय पर ताला, बाहर पाथे जा रहे उपले; ग्रामीणों में नाराजगी

गाजियाबाद। विकास खंड रजापुर के ग्राम नाहल में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय निर्माण…

पूरी खबर पढ़ें →
इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट
Sagar21 Sep

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!