श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूम उठा झकनावदा, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता रविराज भाटी | झाबुआ
झकनावदा। ग्राम झकनावदा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का मनोहारी वर्णन किया गया।
कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए। राष्ट्रीय भागवताचार्य पंडित नेमिष्य नारायण व्यास ने रुक्मिणी जी के अटूट प्रेम, समर्पण तथा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।
इस दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा के दौरान पूरा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” और “राधे-राधे” के जयघोष से गूंज उठा।
वहीं “आओ मेरी सखियों, मुझे मेहंदी लगा दो, मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो” जैसे भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन एवं व्यासपीठ वंदन कर कथा का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात भगवान की भव्य आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कथा अमृत का रसपान करने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे, जिसके चलते आयोजन स्थल पर देर शाम तक भक्तों की भीड़ बनी रही। कथा आयोजन को सफल बनाने में समिति एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन पारंपारिक कलाकृती नृत्य व डान्सिंग देखावे लोकांन पुढे सादर केले विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी मझगवां ओपन स्थित वेयरहाउस में शासकीय धान के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वेयरहाउस…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नयागांव के मुर्राय गांव में 2 साल पहले बनाए…
पूरी खबर पढ़ें →
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर के 24 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नागपुर टेकड़ी श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर के 24 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नागपुर टेकड़ी श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।