Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर

21 Sep 2026, 05:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर

बहराइच, 19 सितम्बर 2026।
क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड फखरपुर की ग्राम पंचायत महूदपुर में वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को बचत एवं वित्तीय योजना, बैंकिंग सेवाओं, सरकारी वित्तीय योजनाओं, बीमा एवं पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न वित्तीय विषयों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, वर्तमान समय में बढ़ रहे **साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को विशेष रूप से OTP, ATM PIN, UPI PIN एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा अनजान कॉल एवं संदेशों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।

शिविर का संचालन क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय परामर्शदाता (FC) श्री रविन्द्र कुमार कनौजिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुनील राजभर, Capacity Building Officer, MoneyWise – CRISIL Foundation उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा वित्तीय सेवाओं का सुरक्षित एवं समझदारीपूर्वक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने वित्तीय एवं डिजिटल सेवाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया और वित्तीय जागरूकता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आज नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर मीडिया सेल के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya21 Sep

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद l

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण गया, 21…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi21 Sep

छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग नें 2026 के लिए दशहरा ,दिपावली , एवं शीतकालीन अवकाश घोषणा कर दिया है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!