भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल
सोनौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सोनौली/ महराजगंज
फर्जी दस्तावेज और आधार संबंधी मामले में वांछित चल रहे नेपाली नागरिक को सोनौली पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) के आधार पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को महराजगंज न्यायालय भेज दिया गया।
सोनौली थाने में दर्ज मु0अ0सं0 77/2026 में धारा 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस तथा 34 आधार एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया गया था।
इसी के क्रम में आरोपी को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, नई दिल्ली पर पकड़ा गया। सूचना मिलने के बाद सोनौली पुलिस टीम ने एयरपोर्ट पहुंचकर अभियुक्त को अपनी हिरासत में लिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय जनपद महराजगंज के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मित्रलाल खनाल पुत्र कपिला मुनि खनाल, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-13 दमफ, जिला झापा, नेपाल के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता वैष्णव नगर रमणरेती, वृंदावन बांगर, मथुरा, उत्तर प्रदेश बताया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, 91 ई-रिक्शा सीज महराजगंज। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और…
पूरी खबर पढ़ें →
महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर बहराइच, 19 सितम्बर 2026। क्रिसिल…

तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.30…
पूरी खबर पढ़ें →
नन्हे मुन्हे बालक बालिकाओंने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा रुपईडीहा , बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।