Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारने का आरोप, दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

21 Sep 2026, 11:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारने का आरोप, दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कुवैत भेजने के नाम पर रुपये लेने और वीजा नहीं बनवाने के बाद रुपयों लेनदेन के विवाद में एक युवक को घर में घुसकर गोली मारने का आरोप दो युवकों पर लगा है। गोली युवक के बाएं पैर की पिंडली में लगी है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी कांठ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

थाने में दर्ज एफआईआर में कांठ तहसील/छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफापुर खंडसाल निवासी निसार पुत्र मोहम्मद उमर ने कहा है कि डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी उमर अली ने उसे कुवैत भेजने के नाम पर 2.80 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि उमर अली ने उसका वीजा नहीं बनवाया और बाद में 1.25 लाख रुपये वापस कर दिए। निसार ने शेष रकम वापस मांगी तो आरोपी ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि जो करना हो कर लेना।

 

एफआईआर के मुताबिक, 21 सितंबर की रात करीब 12:10 बजे उमर अली अपने साथी फुरकान निवासी मुस्तफापुर खंडसाल के साथ निसार के घर पहुंचा। कथित आरोप है कि दोनों ने सो रहे निसार के सिर पर तमंचा रख दिया। आंख खुलने पर निसार वहां से भागने लगा, तभी उमर अली ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोली निसार के बाएं पैर की पिंडली में जा लगी। गोली लगने से वह घर में नल के पास गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपी दीवार कूदकर मौके से फरार हो गए।

 

परिजन एम्बुलेंस से निसार को उपचार के लिए कांठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। सूचना पाकर छजलैट पुलिस भी आ गई। प्राथमिक उपचार के बाद निसार को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना छजलैट पुलिस ने नामजद उमर अली और फुरकान के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध भी मानकर चल रही है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी की 57वीं एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में ‘सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह’ 24सितम्बर से प्रारंभ
Mahrajganj21 Sep

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी की 57वीं एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में ‘सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह’ 24सितम्बर से प्रारंभ

गोरखपुर। युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं…

पूरी खबर पढ़ें →
डेढ़ वर्ष पुराने प्रकरण में महाराजपुर पुलिस की बड़ी सफलता,लगातार प्रयास,गुजरात के अहमदाबाद से नाबालिग बालिका दस्तयाब
Sagar21 Sep

डेढ़ वर्ष पुराने प्रकरण में महाराजपुर पुलिस की बड़ी सफलता,लगातार प्रयास,गुजरात के अहमदाबाद से नाबालिग बालिका दस्तयाब

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनकी सकुशल दस्तयाबी को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh21 Sep

आजमगढ़चैन स्नैचिंग में सरायमीर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास से 9 सितंबर को एक महिला से…

पूरी खबर पढ़ें →
चार वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे से घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायालय के आदेश पर उपजेल रहली भेजा गया
Sagar21 Sep

चार वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे से घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायालय के आदेश पर उपजेल रहली भेजा गया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में फरार…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित
Ghazipur21 Sep

बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित

खबर गाजीपुर से। बेटाबर कलां गांव में माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में आयोजित राधारानी महायज्ञ का धार्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!