खोरी कला में पेय जल संकट ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खोरी कलां में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने एसडीम से लगाई गुहार।
तावडू। उपमंडल के गांव खोरी कलां में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों में परेशानी बढ़ती जा रही है। नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते ग्रामीणों को पीने और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कई-कई दिनों तक पानी उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। शिकायत में वार्ड मेंबर आजाद अली, शांति देवी, हेमलता, संता देवी, देवान्ती देवी, दुर्गा यादव, मुनिया देवी, लियाकत पूर्व चेयरमैन, जिला सचिव सहित अन्य ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं।
पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीम तावडू को प्रार्थना-पत्र सौंपकर मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
एसडीएम तावडू जितेंद्र गर्ग का कहना है कि पेयजल समस्या का मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेकर समस्या की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। ग्रामीणों को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आवश्यकता होने पर तत्काल राहत के लिए टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा समाचार नंबर 3 समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई की एसडीएम कोसली, 21 सितंबर। अमन एसडीएम विजय…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा समाचार नंबर 2 सरकार के नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाएं जागरुक नागरिक- विधायक अनिल यादव कोसली,…
पूरी खबर पढ़ें →
ਫਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਅੱਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਮਾਨਯੋਗ ਡੀਸੀ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਜੀ ਦੇ ਆਗਮਨ ਪੂਰਬ ਤੇ 23-9-26…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कुरुक्षेत्र में 36 जगहों पर…
पूरी खबर पढ़ें →
नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना। तिरवाड़ा निवासी इरफान से बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।