Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

जलझूलनी एकादशी पर चारभुजा नाथ का भव्य नगर भ्रमण, निकली रेवाड़ी

22 Sep 2026, 08:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जलझूलनी एकादशी पर चारभुजा नाथ का भव्य नगर भ्रमण, निकली रेवाड़ी - NAGAUR, राजस्थान

डोडियाना। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान चारभुजा नाथ का भव्य नगर भ्रमण करवाया गया।

इस अवसर पर चारभुजा नाथ मंदिर डोडियाना एवं बालमुकुंद जी मंदिर से दो भव्य रेवाड़ियां निकाली गईं। रेवाड़ी में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और राधे-कृष्ण, गोपाल-कृष्ण की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते पवित्र सरोवर पहुंचे।

यहां विधि-विधान से भगवान चारभुजा नाथ को स्नान करवाया गया। इसके पश्चात तालाब की पाल स्थित बालाजी मंदिर परिसर में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया।

जलझूलनी एकादशी के अवसर पर पूरा डोडियाना गांव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रेवाड़ी में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

चारभुजा नाथ मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश जी पाराशर एवं बालमुकुंद जी मंदिर के पुजारी मयूर वैष्णव ने पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान ग्रामीणों ने भक्ति भजनों का आनंद लेते हुए भगवान के दर्शन किए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक
Nagaur22 Sep

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग
Ajmer22 Sep

श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग

पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | धौलपुर बाड़ाबंदी से बाहर आए पार्षद, उपसभापति पद के लिए किया मतदान धौलपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
झालरापाटन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने किया नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के मतदान का बहिष्कार।
Jhalawar22 Sep

झालरापाटन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने किया नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के मतदान का बहिष्कार।

झालरापाटन 22 सितंबर। आम आदमी पार्टी के नेता व पार्षद नदीम मंसूरी ने बताया कि झालरापाटन नगर पालिका…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!