मैनपुरी में पूर्व सैनिक के पुश्तैनी मकान और जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जे का आरोप
स्थान: बेवर, थाना बेवर, तहसील भोगांव, जनपद मैनपुरी
पूर्व सैनिक का दर्द: पूर्व सैनिक रविन्द्र सिंह (पुत्र स्व. उदयराम) के पुश्तैनी मकान व जमीन पर उनके सगे भाई और अन्य दबंगों द्वारा जबरन और अवैध कब्जा किया जा रहा है.
जान से मारने की धमकी: विरोध करने पर आरोपी अवैध हथियार लेकर आए, गाली-गलौज की और बच्चों समेत जान से मारने की धमकी का आरोप
पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल: पीड़ित ने आरोप लगाया कि डायल 112 और स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद दबंग बेखौफ होकर रात-दिन अवैध निर्माण कर रहे हैं और पुलिस सुस्त नजर आ रही है. न्याय की गुहार: पूर्व सैनिक ने पुलिस अधीक्षक (SP मैनपुरी) से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण रुकवाने, दबंगों पर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है.
#UPPolice #mainpuripolice #adgzoneagra #igrangeagra #SPMainpuri #UPGovernment #UPNews #Mainpuri #UttarPradesh #CMYogi