गंवई सियासत के पटल पर वर्चस्व की जिद ने छीन लिया कबीर की धरती से कुश्ती के नूर को कोतवाली खलीलाबाद के भक्ठान गांव के राजस्व गांव गोसाईपुर का है मामला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आज जिले का हर एक शख्स दुखी है, निः शब्द है, गुस्से में है, अवाक है! सवाल है आखिर क्यों?
मिट्टी की कुश्ती में कबीर की सरजमीं के कोहिनूर का यूं जाना हर किसी के लिए अविश्वसनीय है। ऐसी नृशंस हत्या जिसने मानवता को भी शर्मशार कर दिया।
मृतक ब्रह्मानंद अपने कौशल और संस्कारों की बदौलत विरोधियों के दिलों पर भी राज करता था। हंसमुख और संबंधों के प्रति समर्पित ब्रह्मानंद गंवई सियासत के चक्रव्यूह कुछ यूं फंसा कि उनकी मासूम औलाद पिता की छात्र छाया से महरूम हो गया।
गांव से जुड़े सूत्रों की माने तो इस अप्रत्याशित और विध्वंसक घटना की बुनियाद कुछ माह पहले ही एक शादी समारोह में ही हो गई थी। बताया जाता है कि मृतक ब्रह्मानंद के बड़े भाई गांव के निर्वाचित प्रधान (वर्तमान में प्रशासक) हैं।
हत्यारोपी परिवार के लोग भी इस बार प्रधानी की तैयारी में जुटे हुए थे। सूत्रों का दावा है कि कुछ माह पहले एक शादी समारोह में मौजूद मृतक ब्रह्मानंद के बड़े भाई को सुना कर हत्यारोपियों की तरफ से अशोभनीय फब्ती कस दी गई थी।
अगले दिन उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने की बात बताई जा रही है। है।
अपने मृदुल स्वभाव और बेहतर संबंधों की बदौलत भाई की प्रधानी का ब्रह्मानंद ही केंद्र बिन्दु थे। ऐसे में गंवई सियासत में अपना रसूख स्थापित करने की चाहत में विरोधियों ने ब्रह्मानंद यादव को ही रास्ते से हटा कर अपना दबदबा स्थापित करने की योजना तैयार किया।
सूत्रों की माने तो कुश्ती कला के बेताज बादशाह की काबिलियत से वाकिफ हत्यारों ने पहले उनकी आँख में मिर्च पाउडर डाल कर उन्हें देखने से विवश किया बाद में पैर में गोली मार कर चलने में भी विवश कर दिया। पूर्वांचल के चर्चित पहलवान को बेबस करके धारदार हथियार से अधमरा करके जिले के कोहिनूर को मौत की आगोश में सुलाने वालों को तो कानून सजा देगा ही लेकिन गंवई राजनीति के वर्चस्व के लिए जिले ने जहां कुश्ती कला के एक कोहिनूर को खो दिया वहीं आरोपी परिवार भी कानून के शिकंजे में फंस कर खुद के भविष्य को जमीजोद कर लिया।
ब्रह्मानंद के अनाथ मासूम बच्चे की परवरिश के लिए जिले का एक देवदूत मौजूद है लेकिन हत्यारों की बर्बाद पीढ़ियों का रहबर कौन होगा? अंत में सिर्फ इतना कहना है कि सियासत को सियासत तक ही सीमित रखिए।
इसके लिए खुद के साथ ही अपने विरोधियों को बर्बाद मत करिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पी.एल.जे.एल. रस्तोगी इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढा…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…
पूरी खबर पढ़ें →
*सतना (मध्य प्रदेश)* के सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हुई एक घटना के…
पूरी खबर पढ़ें →
मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन एवम निर्माणाधीन भंगवा फ्लाईओवर व भुपियामऊ अंडरपास की ज्वलंत समस्याओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।