आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह का पूजा करा रहे पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद हो गया।
इसी दौरान अरविंद ने घर में रखी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता समेत दो पंडितों की मौत हो गई।
मृतकों में पंडित महेंद्र पाठक और एक अन्य पंडित शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम अरविंद सिंह के घर में पूजा चल रही थी।
घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा।
घर में पूजा होते देखकर उसने पंडितों से जानकारी ली। इसके बाद उसने पंडितों से आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया।
इसी बात को लेकर उनके बीच बहस होने लगी। आरोप है कि विवाद के दौरान अरविंद ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी।
गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता और दो पंडित घायल हो गए। बाद में तीनों की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी में राइफल से भी एक गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है। फायरिंग होते ही पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हथियार समेत फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
घटना के कारणों और मौतों की आधिकारिक स्थिति पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…
पूरी खबर पढ़ें →
मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन एवम निर्माणाधीन भंगवा फ्लाईओवर व भुपियामऊ अंडरपास की ज्वलंत समस्याओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…
पूरी खबर पढ़ें →
*विकास भवन में लगी सेवा संकल्प अभियान की विशाल प्रदर्शनी* फिरोजाबाद। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से…
पूरी खबर पढ़ें →
फ़िरोज़ाबाद ब्रेकिंग — थाना दक्षिण महिला मिशन शक्ति टीम ने दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया। घर…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश की जनता से चन्द्रशेखर आज़ाद ने अनुरोध किया किया है कि इस बार उनकी पार्टी को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।