पार्टी चलाने के लिए चंदे पर लौटी कांग्रेस, नागपुर में लगा QR Code, महात्मा गांधी के ‘तिलक स्वराज फंड’ का दिया हवाला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट
कांग्रेस पार्टी अब अपना मासिक खर्च चलाने के लिए ‘क्राउड फंडिंग’ का सहारा ले रही है। नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के दैनिक कामकाज और गतिविधियों के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हर महीने चंदा लेने का अभिनव फैसला किया है।
पार्टी का कहना है कि कुछ अमीर नेताओं पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके तहत शहर के सभी पदाधिकारियों को हर महीने एक निश्चित रकम दान के रूप में देनी होगी, वहीं कार्यकर्ताओं और कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले आम नागरिकों से भी स्वैच्छिक सहयोग की अपेक्षा की गई है।
देवड़िया भवन में लगा QR Code
इसके लिए कांग्रेस के मुख्यालय ‘देवड़िया कांग्रेस भवन’ समेत कई जगहों पर खास QR Code लगाए गए हैं। यहां तक कि शहर अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे पाटील से मिलने आने वाले लोगों से भी QR Code के जरिए पार्टी फंड में सहयोग लिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि नाशिक में हुए ‘संगठन सृजन’ अभियान के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी हाईकमान ने ही सभी जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को पार्टी खर्च के लिए कार्यकर्ताओं की मदद लेने की सलाह दी थी, जिसके बाद नागपुर में यह प्रयोग सबसे पहले शुरू किया गया है।
1920 के इतिहास से जोड़ा कनेक्शन
इस फैसले पर शहर अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे पाटील ने कहा कि क्राउड फंडिंग कांग्रेस के लिए नई बात नहीं है। 1920 में नागपुर में हुए कांग्रेस अधिवेशन में खुद महात्मा गांधी ने लोकमान्य तिलक की याद में ‘तिलक स्वराज्य फंड’ बनाया था और जनता से लाखों रुपये जुटाए थे।
“बीच के कुछ सालों में कांग्रेस महात्मा गांधी की जन-सहयोग की इस परिकल्पना को भूल गई थी। हम उसी पुरानी परंपरा पर फिर से आगे बढ़ रहे हैं,” गुडधे पाटील ने कहा।
पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जमा होने वाले हर एक रुपये का हिसाब हर महीने कार्यकर्ताओं के सामने रखा जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उपसभापति पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि कुल 60 वोट पड़े, जिनमें रेखा…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिनांक 22 सितंबर, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
घुघली में ‘सेवा सेतु’ का आगाज, विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने जलाया सेवा-संकल्प का दीप महराजगंज 22 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
एडीसी ज्योति ने खेड़ली कंकर व इंडरी में ग्राम सभा की बैठको मैं पहुंच कार्यवाही का निरीक्षण किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।