Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Madhubani

मधुबनी नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन लोक संस्कृति और विद्यापति की भक्ति ने मोहा मन

23 Sep 2026, 03:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मधुबनी नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन लोक संस्कृति और विद्यापति की भक्ति ने मोहा मन - मधुबनी, बिहार

मधुबनी नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन लोक संस्कृति और विद्यापति की भक्ति ने मोहा मन

मधुबनी। आदर्श महिला मंडल लड्डूगामा के तत्वावधान में तथा सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के प्रायोजन में आयोजित तीन दिवसीय मधुबनी नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन लोक संस्कृति और नाट्य कला का मनोहारी संगम देखने को मिला। श्री रवि रंजन कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के पहले सत्र में कलाकारों ने विभिन्न लोकगीतों और लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मिथिला सहित देश के अलग-अलग लोक रंगों से परिचित कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत नेपाली झिझिया की सामूहिक प्रस्तुति से हुई, जिसमें श्वेता, निशा और जान्हवी ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद आदित्य, आलोक, जय, श्वेता, निशा और जान्हवी ने ‘लाल साड़ी में सजनी कमाल लगई छी’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। ‘एते के झुमका नई लेबई, दरभंगा से मांगा दिए’ तथा मैथिली कजरी ‘कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घेरी आइल ननदी’ ने भी खूब तालियां बटोरीं। सामा-चकेवा गीत, भोजपुरी झिझिया, राजस्थानी लोकगीत और डोमकच की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विविध लोक रंग भरे। प्राची ने ‘पिया लेले आइहा हो पिया झुमका बंगाल से’ तथा अर्चना ने ‘घर आजा परदेशी’ की एकल प्रस्तुति दी। अंत में जय कुमार ने हिंदी रैप की प्रस्तुति दी।

दूसरे सत्र में डॉ. ईशनाथ झा द्वारा लिखित नाटक ‘विद्यापति’ का मंचन हुआ। नाटक में मिथिला के महान कवि एवं भगवान शिव के अनन्य भक्त विद्यापति और भगवान शिव के बीच भक्ति तथा समर्पण के अद्भुत संबंध को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कथा में राजा शिवसिंह की मुगल शासक के बंधन से मुक्ति, भगवान शिव का ‘उगना’ के रूप में विद्यापति के साथ रहना तथा अंततः उनके दिव्य स्वरूप के प्रकट होने की घटनाओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

उगना की भूमिका रेमो पांडेय, महादेव की जय कुमार, विद्यापति की अविनाश झा और पार्वती की राखी ने निभाई। अन्य भूमिकाओं में मिथिलेश, राहुल झा, आलोक, दिव्या, प्राची, विजय, बादल और राहुल चौधरी रहे। प्रकाश परिकल्पना रौशन कुमार, संगीत सुमन कुमार, मेकअप एवं पोशाक अर्जुन तथा कैमरा संचालन साहिल ने किया। मंच संचालन शारदा झा ने किया। नाटक का रूपांतरण, परिकल्पना एवं निर्देशन रवि रंजन ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चैनपुर के डीहभुजैना में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, सड़क पर जमा पानी बना मुसीबत
Kaimur (Bhabua)22 Sep

चैनपुर के डीहभुजैना में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, सड़क पर जमा पानी बना मुसीबत

चैनपुर/कैमूर। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना पंचायत के ग्राम डीहभुजैना में वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण इन दिनों जलजमाव…

पूरी खबर पढ़ें →
आईटीआई में छात्र सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर
Kaimur (Bhabua)22 Sep

आईटीआई में छात्र सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आईटीआई में छात्र सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर भभुआ/कैमूर। जिलाधिकारी एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
आज बोधगया स्थित जीतन राम मांझी जी के आवास पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर जिला इकाई, गया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
Gaya22 Sep

आज बोधगया स्थित जीतन राम मांझी जी के आवास पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर जिला इकाई, गया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

प्रेस विज्ञप्ति बोधगया, 22 सितंबर 2026 आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को बोधगया स्थित श्री जीतन राम मांझी…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कच्छ में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग l
Gaya22 Sep

पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कच्छ में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग l

*पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग* गया, 22…

पूरी खबर पढ़ें →
अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन अनुमंडल शाखा टिकारी के प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तिथि हुआ निर्धारित l
Gaya22 Sep

अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन अनुमंडल शाखा टिकारी के प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तिथि हुआ निर्धारित l

अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन अनुमंडल शाखा टिकारी के प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तिथि…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!