Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

आवास योजना के तहत बने मकानों की बदहाली खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, निगम के खिलाफ धरना देकर सौंपा ज्ञापन

23 Sep 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आवास योजना के तहत बने मकानों की बदहाली खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, निगम के खिलाफ धरना देकर सौंपा ज्ञापन - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कनेरा देव कॉलोनी में हुए भारी भ्रष्टाचार और बदहाल स्थिति को लेकर आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव एवं नगर निगम में नेता प्रति पक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने एक दिवसीय संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया एवं सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एवं नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो हितग्राहियों के साथ उग्र आंदोलन कर नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि आज हम यहां किसी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि गरीबों के हक की लड़ाई के लिए बैठे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब को सम्मान की छत देने की योजना थी, लेकिन सागर में भाजपा के शासन में इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया।

आप खुद देखिए, जिन मकानों की उम्र 50 साल होनी चाहिए, वे 2 साल में ही जर्जर हो गए। प्लास्टर उखड़ रहा है, छतों से पानी टपक रहा है, दीवारों में दरारें हैं।

यह निर्माण नहीं, गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ है। मैं पूछना चाहता हूं – इस घटिया निर्माण को पास किसने किया?

करोड़ों का भुगतान किसके इशारे पर हुआ? इसकी जांच होनी चाहिए।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी हितग्राहियों के साथ खड़ी है। जब तक एक-एक दोषी जेल नहीं जाएगा और एक-एक फ्लैट रहने लायक नहीं बनेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

बाबू सिंह बब्बू यादव, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम ने कहा कि नगर निगम की आंखों के सामने यह पाप हुआ है। मैं नेता प्रतिपक्ष के नाते सदन में कई बार यह मुद्दा उठा चुका हूं, लेकिन सत्ता के अहंकार में भाजपा ने हमारी एक नहीं सुनी।

कनेरा देव कॉलोनी में गुणवत्ता नाम की कोई चीज नहीं है। रेत की जगह मिट्टी, सीमेंट की जगह राख मिलाई गई है।

नालियां जाम हैं, परिसर में जलभराव है, गंदगी का अंबार है। हमारी माताएं-बहनें असुरक्षित और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

यह सिर्फ लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट है। हम मांग करते हैं कि निगम आयुक्त तत्काल निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करें और पूरी कॉलोनी का थर्ड पार्टी ऑडिट कराएं।कांग्रेस पार्षद दल इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगा।

शिव शंकर गुड्डू यादव पार्षद ने कहा कि आज सागर की जनता देख रही है कि भाजपा सरकार गरीबों के आवास के नाम पर कैसे धोखा दे रही है। कनेरा देव में जो हालात हैं, वही हालत पूरे शहर के पीएम आवासों की है।

कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और जरूरतमंद के साथ खड़ी रही है। हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं – गरीबों की किस्त से बने इन मकानों में अगर किसी हितग्राही की जान को नुकसान हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम और दोषी ठेकेदार की होगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ किरण लता सोनी ने कहा कि रसोई में छत गिर रही है, बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। महिलाएं रात-रात भर जाग कर पानी निकालती हैं।

क्या यही है अच्छे दिन? हमारी बहनों को छत देने के नाम पर उन्हें मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया गया है।हम कांग्रेसियों इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी।

हम सब इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर आपके हक के लिए खड़े हैं । धरने के उपरांत नगर निगम को ज्ञापन सौंपा उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने बताया कि संचालन।

पवन पटेल ने आभार। आनंद हेला ने माना इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे , प्रदीप गुप्ता, चेतन कृष्णा पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, पार्षद ताहिर खान, रोशनी वसीम खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ऋचा सिंह, सोशल मीडिया अध्यक्ष नीलेश अहिरवार , पवन जाटव,बंटी कोरी, दीपक कुर्मी, दीनदयाल तिवारी,गोपाल प्रजापति ,अजय लहरिया,राहुल रजक, नारायण विश्वकर्मा, ज्योति मालिया ,रेखा अहिरवार, रेखा सोनी, गीता कुशवाहा, अमित चौरसिया ,रोहित लारिया ,पवन नामदेव, परख शुक्ला, ललित बाजपेई, बाबू मछंदर, लक्ष्मी सेन ,रुचि सोनी, गोरी ठाकुर, पूजा विश्वकर्मा ,साक्षी बौद्ध,मीराबाई ठाकुर, रजनी लोधी ,अर्चना लोधी,आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 13 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन, किसान निर्धारित समय पर करायें पंजीयन : खाद्य मंत्री राजपूत
14 साल की छात्रा से दो साल तक कथित शोषण, गर्भवती होने पर खुला मामला
Sagar23 Sep

14 साल की छात्रा से दो साल तक कथित शोषण, गर्भवती होने पर खुला मामला

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर के रहली थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग…

पूरी खबर पढ़ें →
मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन का शिकंजा, जिले में सघन जांच जारी,द क्राउन पैलेस का भी औचक निरीक्षण
Sagar23 Sep

मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन का शिकंजा, जिले में सघन जांच जारी,द क्राउन पैलेस का भी औचक निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण सुसनेर में स्ट्रांग रूम और ईवीएम तैयारियों का लिया जायजा, नलखेड़ा में भी व्यवस्थाएं जांचीं
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, सागर की 115वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक सम्पन्न
Sagar23 Sep

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, सागर की 115वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, सागर की 115वीं…

पूरी खबर पढ़ें →
25-30 साल से बसे परिवारों को अब पट्टे की उम्मीद, विधायक लारिया ने कार्यालय में ही बुला ली पूरी राजस्व टीम
Sagar23 Sep

25-30 साल से बसे परिवारों को अब पट्टे की उम्मीद, विधायक लारिया ने कार्यालय में ही बुला ली पूरी राजस्व टीम

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिदगुवां, बम्होरीबीका, लहदरा,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!