Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण सुसनेर में स्ट्रांग रूम और ईवीएम तैयारियों का लिया जायजा, नलखेड़ा में भी व्यवस्थाएं जांचीं

23 Sep 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण सुसनेर में स्ट्रांग रूम और ईवीएम तैयारियों का लिया जायजा, नलखेड़ा में भी व्यवस्थाएं जांचीं - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 23 सितंबर। नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 29 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना और पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बुधवार को सुसनेर पहुंचकर मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था तथा मास्टर ट्रेनर्स की देखरेख में चल रही तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर-एसपी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 11 तथा संतोष कैथोलिक स्कूल के मतदान केंद्र क्रमांक 7 और 8 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं के सुगम प्रवेश-निकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, रिजर्व मतदान दल एवं ईवीएम सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने नलखेड़ा के सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर जनपद पंचायत सदस्य के उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण
Ghazipur23 Sep

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण

गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का किया गया शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल की उपस्थिति में जनपद में हुआआयोजन
रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू
Sant Kabir Nagar23 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू

संतकबीर नगर/उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
Chandrapur23 Sep

रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट बैंक कर्मचारियों की 3 दिन…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर में बड़ा हादसा: प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पति ने दर्ज कराई शिकायत
Chandrapur23 Sep

बल्लारपुर में बड़ा हादसा: प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पति ने दर्ज कराई शिकायत

बल्लारपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए संवाददाता की रिपोर्ट* बल्लारपुर शहर से एक दिल दहला…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या वक्फ बोर्ड बहुबेगम मकबरा की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों से बेचने का पर्दाफाश, मुतवल्ली की खामोशी पर उठे सवाल*
Ayodhya23 Sep

*अयोध्या वक्फ बोर्ड बहुबेगम मकबरा की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों से बेचने का पर्दाफाश, मुतवल्ली की खामोशी पर उठे सवाल*

अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में वक्फ बहुबेगम मकबरा की कीमती संपत्ति को फर्जी कागजात तैयार कर बेचने और खरीदने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!