Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू

23 Sep 2026, 08:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर/उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया गया निरीक्षण/समीक्षा की गयी तथा ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत ‘‘सेवा ही संकल्प’’ की थीम पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा त्रयम्बंक नाथ त्रिपाठी, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरीमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्यप्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री द्वारा निरीक्षण/समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने सहित समस्त आवश्यक सुविधाओं से आच्छादित करते हुए आगामी माह दिसंबर 2026 तक हॉस्पिटल का संचालन शुरू करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम को दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का निर्माण कार्य पूर्व की सरकार के शासनकाल में विगत 12 वर्ष पूर्व शुरू करवाकर अर्द्धनिर्मित अवस्था में छोड़ दिया गया था जिसे वर्तमान सरकार में उप मुख्यमंत्री/चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गम्भीरता से लेते हुए स्थानीय जनता के सुविधा के दृष्टिगत कराये गये निर्माण कार्यो का निरीक्षण एवं समीक्षा कर निर्माण कार्य को गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण करवाते हुए आगामी माह दिसम्बर 2026 तक सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को संचालित कर दिये जाने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया।

उप मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं अस्वस्थ पुरूषों/महिलाओं को ‘‘पोषण किट’’ का वितरण किया गया। उप मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित सम्मानित जनता, जनप्रतिनिधिगणों एवं मीडिया बन्धुओं का हार्दिक धन्यवाद एवं स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्ग दर्शन एवं प्रेरणा से ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के पात्र एवं जरूरतमंद लोगो को निरन्तर उनका हक, अधिकार दिलाने के साथ-साथ समाज के सबसे निचले पायदान पर जीवन यापन कर रहें व्यक्ति की समस्त मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करते हुए विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार निरन्तर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिजली, स्वच्छ पेय जल, सड़क, अस्पताल, शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता के साथ-साथ समाज में कानून व्यवस्था का सुचारू संचालन देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ‘‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’’ एवं ‘‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’’ की थीम पर कार्य कर रही है।

विद्यालयों के आधुनीकीकरण के साथ-साथ नये विद्यालयों का निर्माण से शिक्षा में गुणवत्ता आयी है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भयमुक्त भ्रष्टाचार मुक्त के साथ कानून का राज स्थापित है।

हमारे समाज में आज हमारी बहू बेेटियां बिना किसी आतंक एवं भय के किसी भी समय अपने घर से बाहर जा कर पूरी स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के वातावरण में अपना कार्य कर रही है और आत्मनिर्भरता एवं स्वालम्बन की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उप मुख्यमंत्री जी ने विगत वर्षो में उ0प्र0 के विकास में गुणात्मक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरे देश का लगभग 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवें उत्तर प्रदेश में है।

उन्होंने कहा कि देश की 75 प्रतिशत फोर लेन की सड़कें उत्तर प्रदेश से जुड़ी है। इसी के साथ विद्युत व्यवस्था का सुचारू संचालन के बिन्दु पर उन्होंने कहा कि विगत वर्षो में 15 हजार मेगावॉट विद्युत खपत की जगह आज उत्तर प्रदेश में 32 हजार मेगावॉट विद्युत की खपत हो रही है, 40 मेडिकल कॉलेज की जगह आज 85 मेडिकल कॉलेज संचालित है।

उन्होंने कहा कि अब कृषक कॉ-आपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से किसानों को 06 प्रतिशत वार्षिक व्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, आज उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बन कर उभरा है। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब जनता के द्वारा गरीबों का हित एवं कल्याण के बारे में सोचने वाली सरकार चुनी जाती है तब क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा और गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि आज हम एक नए भारत और नए उत्तर प्रदेश का दर्शन कर रहे हैं, आज का उत्तर प्रदेश अपने विकास की यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब देश की समस्त जनता एक साथ एकजुट होकर देश की तरक्की और विकास के प्रति समर्पित सरकार का सहयोग करे।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सभी लोग एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करने का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला प्रदेश बन गया है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने सम्मानित नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है जिसका प्रभाव शहर से लेकर गांव तक साफ दिखाई पड़ रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर के सम्मानित नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनके सुख, समृद्धि एवं विकास के लिए हर स्तर पर प्रदेश सरकार उनके साथ है। विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने स्थानीय जनता एवं जनपदवासियों की तरफ से उप मुख्यमंत्री जी का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन एवं सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवबखरी के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण करवाकर संचालित किये जाने की सौगात दिये जाने पर उनके प्रगति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास के हर पहलू को नया अयाम दिया है।

जिससे गॉव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं बहू-बेटियों का उत्थान एवं सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना से प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है।

आज सभी योजनाओं के लाभार्थियों को बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधा उनके खाते मे मिल रहा है। आमजनमानस का जीवन स्तर उन्नत हो समाज में सुक्ष समृद्धि हो, सभी स्वस्थ्य एवं शिक्षित हो, कानून व्यवस्था का सुचारू संचालन हो यही सरकार का उद्देश्य है।

इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक आभार एवं कृतज्ञयता व्यक्त की गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय, सत्यपाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, क्षेत्रीय मंत्री सुनीता अग्रहरि, महामंत्री गणेश पाण्डेय, बन्धु चौहान, कपिल देव कन्नौजिया, राजेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री कौशलेन्द्र सिंह ‘‘दीपू सिंह’’ सहित भाजपा के पदाधिकारी संतलाल मौर्य, दिनेश चौधरी, राजकुमार चौरसिया, ओम प्रकाश यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र पाण्डेय सहित भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण एवं भारी संख्या में सम्मानित आम जनमानस एवं संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील
Bahraich23 Sep

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील

*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित
Ghazipur23 Sep

गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित

गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध विधायक धनघटा एवं विधायक मेहदावल की उपस्थिति में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं सी०आर०सी० गोरखपुर के द्वारा पर्पल फेयर का आयोजन
आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण
Ghazipur23 Sep

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण

गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का किया गया शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल की उपस्थिति में जनपद में हुआआयोजन
बहराइच जिला के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझगवां के प्रमोद पाल का बेटा सचिन पाल उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई है।
Bahraich23 Sep

बहराइच जिला के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझगवां के प्रमोद पाल का बेटा सचिन पाल उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई है।

ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद के दूरभाष मोo 9455746861 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मझगवां प्रमोद पाल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!